बजट सत्र (Budget Session) संसद का वार्षिक सत्र होता है, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया जाता है और उस पर चर्चा की जाती है. साथ ही उसे अनुमोदित किया जाता है. बजट सत्र में सरकार आगामी वित्तीय वर्ष के लिए आय और व्यय का अपना अनुमान संसद के समक्ष रखती है. साल 2026 में यह 28 जनवरी से शुरू हो हुआ. सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के साथ हुई. अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति सरकार की अब तक की उपलब्धियों के साथ-साथ आने वाले समय की नीतियों और प्राथमिकताओं का रोडमैप प्रस्तुत किया.
राष्ट्रपति के संबोधन के बाद 29 जनवरी को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा. इस बार आर्थिक सर्वेक्षण को आम बजट से तीन दिन पहले लाया जा रहा है. बजट से पहले पारंपरिक ‘हलवा सेरेमनी’ भी नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित की गई, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हुईं.
बजट सत्र को दो चरणों में बांटा गया है. पहला चरण आज से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा. इसके बाद सत्र स्थगित किया जाएगा. दूसरा चरण 9 मार्च से आरंभ होकर 2 अप्रैल तक चलने की संभावना है. इस बीच संसदीय समितियां बजट प्रस्तावों की विस्तृत समीक्षा करेंगी और उन पर रिपोर्ट तैयार करेंगी.
संसद का बजट सत्र अब औपचारिक रूप से समाप्त हो गया है. शनिवार को लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में स्पीकर और सभापति ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का ऐलान कर दिया.
पीएम मोदी ने 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' में महिलाओं के सशक्तिकरण और संसद में उनके बढ़ते योगदान पर जोर दिया. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से संसद में इस अधिनियम पर विशेष बैठक होगी. इस दौरान पीएम मोदी ने महिलाओं की भागीदारी को लोकतंत्र की मजबूती बताया.
संसद के दोनों सदनों से गुरुवार को कुल मिलाकर तीन बिल पारित हुए. लोकसभा ने राज्यसभा से पारित होकर आए सीएपीएफ बिल को पारित कर दिया. वहीं, राज्यसभा से भी दो बिल पास हुए हैं.
लोकसभा से सीएपीएफ रेगुलेशन बिल पास हो गया है. यह बिल पारित होने के बाद स्पीकर ओम बिरला ने सदन को यह जानकारी दी कि मुझे संसदीय कार्य मंत्री की ओर से अनुरोध मिला है.
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सदस्यों को रोका, टोका और हिदायत भी दी. उन्होंने समाजवादी पार्टी के एक सांसद की तारीफ करते हुए कहा कि आप भी एक्सपर्ट हो एमपी साहब.
संसद की 16 अप्रैल से 18 अप्रैल तक फिर से तीन बैठकें होंगी. संसद की इन तीन सीटिंग सरकार महिला आरक्षण बिल लागू करने के लिए जरूरी संशोधन लेकर आएगी और पारित कराएगी.
स्पीकर ओम बिरला ने प्रश्नकाल के दौरान संबंधित मंत्री की गैरमौजूदगी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री को इसे नोट करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि ऐसा फिर कभी ना हो.
संसद का बजट सत्र आज के बाद भी चलेगा, या कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. इसे लेकर संशय खत्म हो गया है. सरकार ने साफ किया है कि दो-तीन हफ्ते बाद सदन की बैठक फिर से बुलाई जाएगी.
Budget Session Live Updates: लोकसभा में आज सीएपीएफ बिल पर चर्चा चल रही है. यह बिल गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पेश किया. वहीं, राज्यसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) बिल पर चर्चा हो रही है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इनको तीन बार बुलाया. उन्होंने कहा कि हमने ऐसी सरकारें भी देखी हैं, जो विपक्ष को पूछती नहीं थीं.
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान स्पीकर ने मंत्री को अनुभवी बताया. स्पीकर ने यह भी कहा कि बहुत लंबी-लंबी बातें कर रहे हैं. इस पर निशिकांत दुबे ने कहा कि ये मुझे नहीं, मंत्री जी लोगों को बोल रहे हैं.
संसद के बजट सत्र के अंतिम दिन तक यह साफ नहीं है कि कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी. कई दिन से इसे लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. अब विपक्ष ने संसद में इसे लेकर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है.
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने कहा कि सरकारी कार्यक्रमों में सांसदों को नहीं बुलाया जाना केंद्र सरकार के निर्देशों का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि विपक्षी सांसदों का सम्मान किया जाना चाहिए.
लोकसभा में कार्यवाही का हंगामेदार आगाज हुआ. विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका. लेकिन कार्यवाही जब दोबारा शुरू हुई, आठ घंटे की बैठक में दो बिल पारित हो गए.
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सरकार को घेरते हुए कहा कि मैंने दो बार लेटर दिया. एलपीजी शॉर्टेज पर शॉर्ट ड्यूरेशन चर्चा की डिमांड की. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि ये जब चाहें, स्टेटमेंट देते हैं. जब चाहें, चर्चा को तैयार होते हैं.
Budget Session Live Updates: संसद का चालू बजट सत्र अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है. बजट सत्र के दूसरे हाफ में आज लोकसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा में कहा कि बीजेपी के साथ जो भी गया, उसको नुकसान ही हुआ. उन्होंने एकनाथ शिंदे से लेकर नीतीश कुमार तक के उदाहरण दिए.
लोकसभा में हंगामेदार आगाज के बाद माहौल खुशगवार नजर आया. स्पीकर ने कहा कि आपसे कहा था कि हंगामा मत कीजिए. उन्होंने कहा कि नोट कर रहा हूं, जो सदस्य केवल बोलने के लिए आते हैं और चले जाते हैं, उनको मौका नहीं मिलेगा.
राज्यसभा में सीएपीएफ बिल पर हुई चर्चा का गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवाब दिया. गृह राज्यमंत्री के जवाब के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच पॉइंट पर आपत्ति करते हुए बिल सलेक्ट कमेटी को भेजने की मांग की.
लोकसभा से अमरावती को राजधानी का कानूनी दर्जा देने वाला बिल जब पारित हुआ, चेयर पर भी आंध्र प्रदेश के ही सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी थे. यह बिल सर्वसम्मति से पारित हो गया है.
लोकसभा में एफसीआरए बिल को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि यह बिल आज विचार करने के लिए नहीं लिया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केरल में चुनाव है, इसलिए कांग्रेस-कम्युनिस्ट वहां के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं.