scorecardresearch
 

प्यार, परिवार और भारत... सोनिया गांधी की किताब 'Belonging' का टीजर जारी

सोनिया गांधी की संस्मरण किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का टीजर हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने जारी किया है. इस किताब में उनके जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है, जिसमें उनका बचपन, राजीव गांधी से शादी और भारतीय राजनीति में उनका अनुभव शामिल है.

Advertisement
X
किताब के टीजर में लिखा है, 'उन्होंने अपनापन चुनना तय किया' (Photo: ITG)
किताब के टीजर में लिखा है, 'उन्होंने अपनापन चुनना तय किया' (Photo: ITG)

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' का टीजर जारी हो गया है. हार्पर कॉलिन्स पब्लिकेशन की ओर से जारी इस टीजर में 18 साल की सोनिया गांधी की झलक है. टीजर में सोनिया गांधी और राजीव गांधी की एक तस्वीर भी है. जिसके साथ लिखा है, 'आप प्यार के लिए कितनी दूर जा सकते हैं?'

किताब के टीजर में लिखा है, 'उन्होंने अपनापन चुनना तय किया. उन्होंने सिर्फ अपनी शादी के दिन ही नहीं, बल्कि उसके बाद के हर दिन अपनापन चुना. उन्होंने एक गृहस्थी बसाई, दो बच्चों की परवरिश की और भारत को अपना घर बना लिया.' 

सोनिया गांधी की इस किताब में उनके जीवन के कई अहम पहलुओं को शामिल किया गया है. इसमें जंग के बाद के इटली में उनके बचपन से लेकर भारत आने, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से शादी और भारतीय राजनीति के केंद्र में कई दशकों तक रहने के अनुभवों को बताया जाएगा. 

किताब को लेकर हुआ था विवाद

सोनिया गांधी की किताब को लेकर काफी विवाद भी हुआ था. पहले यह किताब भारत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्रकाशित करने वाला था लेकिन बाद में उन्होंने प्रकाशन से इनकार कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेंगुइन इंडिया ने किताब की पांडुलिपि के कुछ हिस्सों में बदलाव करने और उसके कुछ अंश हटाने की मांग की थी. लेकिन सोनिया गांधी की टीम ने बदलाव करने से इनकार कर दिया. जिस कारण दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस संविधान की रक्षक, ज्ञानेश कुमार बच नहीं पाएंगे...’, गोवा में बोले राहुल गांधी, सरकार पर किया तीखा हमला

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पेंगुइन इंडिया ने पीएम मोदी, RSS और भारत-चीन संबंधों से जुड़े कुछ हिस्सों को हटाने के लिए कहा था. उन्होंने यह भी दावा किया कि प्रकाशक पर काफी दबाव था. हालांकि, पेंगुइन इंडिया ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था. प्रकाशक ने कहा था कि कुछ मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी जिसके कारण यह फैसला लिया गया. 

अब हार्पर कॉलिन्स इंडिया इस किताब का प्रकाशन करने वाला है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement