scorecardresearch
 

'असामाजिक तत्व उठा रहे फायदा...', प्रोटेस्ट में हिंसा की खबरों पर बोले सोनम वांगचुक

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन जारी है. मुंबई से बिहार तक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं, जिनमें कुछ जगहों पर हिंसा भी हुई है. सोनम वांगचुक ने आंदोलन में शांति और अहिंसा बनाए रखने की अपील की है. उन्होंने युवाओं को हिंसा से बचने और एकजुट रहने की सलाह दी है.

Advertisement
X
सोनम वांगचुक ने छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. (Photo- PTI)
सोनम वांगचुक ने छात्रों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की. (Photo- PTI)

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट जारी है. इसी को देखते हुए दूसरे राज्यों में भी नीट पेपर लीक को लेकर आंदोलन हो रहे हैं. मुंबई से लेकर बिहार तक हो रहे विरोध प्रदर्शनों में कुछ जगहों पर हिंसा भी देखने को मिल रही है. इस बीच सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन में अहिंसा और शांति बनाए रखने की अपील की है.

सोनम वांगचुक इस समय गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं. वो शुरू से ही अपने आंदोलन को गांधीवादी और शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के पक्ष में रहे हैं. अब भूख हड़ताल के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'शांति और सिर्फ शांति ही मेरा रास्ता है.'

सोनम वांगचुक ने पोस्ट में कहा, 'जंतर-मंतर पर जहां विरोध प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण बने हुए हैं, वहीं मुझे ये जानकर बेहद दुख हुआ है कि दूसरी जगहों पर कुछ असामाजिक तत्व हिंसा भड़काने के लिए इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों का गलत फायदा उठा रहे हैं.'

'हमारा जवाब सिर्फ फूल होना चाहिए'

वांगचुक ने आंदोलन में शामिल युवाओं को अलर्ट करते हुए कहा कि वो ऐसे तत्वों के बहकावे में बिल्कुल न आएं और अपनी एकजुटता को किसी भी तरह की हिंसा का शिकार न होने दें. उन्होंने लिखा, 'सामने वाला चाहे जो भी करे, हमारा जवाब सिर्फ फूल होना चाहिए. कृपया हर कीमत पर इस परंपरा को बनाए रखें.'

Advertisement

बता दें कि सोनम वांगचुक 20 जून से भूख हड़ताल पर हैं. 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी. हालांकि वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो की मांग के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक की तबीयत अब कैसी है? भूख हड़ताल के बीच मेदांता अस्पताल ने दिया हेल्थ अपडेट

हाल ही में मेदांता हॉस्पिटल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ अपडेट शेयर किया था. अस्पताल ने बताया था कि वांगचुक की हालत स्थिर है और उनका इलाज उनकी सहमति के साथ किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement