लगातार बारिश की वजह से पुरुलिया के कई इलाकों में सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है. इससे लोगों को चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें.