scorecardresearch
 

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में UP से 3 संदिग्ध गिरफ्तार, शार्प शूटर से पूछताछ जारी

शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में SIT ने यूपी से तीन संदिग्ध पकड़े. बलिया-बक्सर कनेक्शन, रेकी और अंतरराज्यीय गैंग एंगल की जांच जारी है.

Advertisement
X
गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर राज सिंह से पूछताछ चल रही है. (Photo: ITG)
गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर राज सिंह से पूछताछ चल रही है. (Photo: ITG)

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में नया अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश से तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है. अयोध्या से पकड़े गए संदिग्ध राज सिंह से पूछताछ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, शूटरों के कनेक्शन में राज सिंह का नाम आया है. शूटर राज सिंह यूपी के बलिया का रहने वाला है. पुलिस को जानकारी मिलने के बाद इसे अयोध्या से दबोचा गया है. 

राज सिंह से शूटरों को लेकर पूछताछ चल रही है. शूटरों के इलेक्ट्रॉनिक फुडप्रिंट्स से राज सिंह और बक्सर कनेक्शन सामने आया है.

bengal
गिरफ्तार किया गया शार्प शूटर राज सिंह.

बिहार और पूर्वांचल के अपराधियों के द्वारा हत्याकांड को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है.

हमले से पहले हुई थी रेकी

पुलिस ने सोमवार को बताया कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को गिरफ़्तार किया गया है. इन आरोपियों को उस स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने पकड़ा, जिसे 6 मई की रात को उत्तरी 24 परगना ज़िले के मध्यमग्राम में हुई इस हत्या की जांच के लिए बनाया गया था.

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांचकर्ताओं ने इस मामले में डिजिटल सुराग और अंतर-राज्यीय संबंधों का पता लगाया है. अधिकारी ने PTI को बताया, "यह एक बड़ी सफलता है. जांच से पता चला कि हमलावर पश्चिम बंगाल के बाहर के थे. तकनीकी निगरानी, ​​डिजिटल ट्रैकिंग और अन्य जानकारियों के आधार पर, SIT के सदस्यों को उत्तर प्रदेश और बिहार भेजा गया था.

Advertisement

उन्होंने बताया कि इस हत्या की साज़िश रचने और उसे अंजाम देने में कम से कम आठ लोग शामिल थे. पुलिस का मानना ​​है कि हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाने से पहले पूरी तरह से रेकी की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement