उत्तर भारत में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. भारी बारिश के चलते गलियों में पानी-मलबे का सैलाब नजर आ रहा है. हिमाचल-उत्तराखंड में सैकड़ों मकान तबाह हो गए हैं. कई ब्रिज और सड़कों को नदियां उफान के साथ अपने साथ बहा ले गई हैं. जगह जगह हो रहे भूस्खलन के चलते कई हाईवे भी बंद हो गए हैं. हिमाचल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 9 लोगों की मौत हुई है. जबकि 250 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं. वहीं, उत्तराखंड और जम्मू कश्माीर में भी बारिश ने तबाही मचाई है. उत्तर भारत में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है. हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अगले 24 घंटे तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से घरों के भीतर रहने की अपील की है. बाढ़ और भारी बारिश से तबाही के वीडियो सामने आ रहे हैं, इनमें देखा जा सकता है कि कैसे बारिश ने रौद्र रूप अपना रखा है. आइए देखते हैं तबाही के 10 वीडियो...
बाढ़ में तैरती कारें, हाईवे का हिस्सा भी बहा
बारिश-बाढ़ का अटैक, पहाड़ से मैदान तक अलर्ट!
— AajTak (@aajtak)
देखिये अभी तक की बड़ी खबरें |
हिमाचल में दिखा तबाही का मंजर
तिनके की तरह बही कार, बस भी नहीं बची
— AajTak (@aajtak)
देखिये की यह रिपोर्ट
अभी तक की बड़ी खबरें में |
हिमाचल के मंडी में सबसे ज्यादा तबाही
हिमाचल प्रदेश के मंडी के थुनाग में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी. पहाड़ी राज्य में हो रही लगातार बारिश के बीच, रविवार को सोलन में 135 मिमी बारिश हुई, जिससे 1971 में एक दिन में 105 मिमी बारिश का 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया, जबकि ऊना में सबसे अधिक बारिश हुई.
Visuals of a flash flood hitting Thunag area of Himachal Pradesh's Mandi district.
— Press Trust of India (@PTI_News)
Amid incessant rainfall lashing the hill state, Solan received 135 mm of rain on Sunday, breaking a 50-year-old record of 105 mm of rain in a day in 1971, while Una received the highest rainfall…
हिमाचल में 40 साल पुराना ब्रिज गिरा
मंडी, हिमाचल में 40 साल पुराना पूरन पुल गिरा
— AajTak (@aajtak)
देखिये अभी तक की बड़ी खबरें |
ताश के पत्तों की तरह ढही इमारत
हिमाचल प्रदेश: कल मनाली में ब्यास नदी के किनारे बनी एक इमारत नदी में ढह गया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
(वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाई गई है जिसकी पुलिस द्वारा पुष्टि की गई)
मंडी में ब्यास नदी से किया गया लोगों का रेस्क्यू
हिमाचल-उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में बादल फटने से बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं. यहां तक कि सड़कें और पुल भी पानी के तेज बहाव में बह गए. इस बीच हिमाचल के मंडी जिले में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियोज़ सामने आई हैं.…
— AajTak (@aajtak)
जबलपुर में नर्मदा नदी उफान पर
जबलपुर में नर्मदा नदी में फंसे 4 लोगों को सुरक्षित बचाया गया, रविवार को हुई भारी बारिश के बाद नर्मदा नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया. इस बीच मध्य प्रदेश के जबलपुर के गोपालपुर गांव के पास नर्मदा नदी में चार लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई. हालांकि की टीम ने उन्हें सुरक्षित बचा…
— AajTak (@aajtak)
कुल्लू में भी उफान पर नदी
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के प्रभाव से कुल्लू में लगघाटी खड्ड उफान पर है। वीडियो कुल्लू बस स्टैंड के पास की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
देहरादून जा रही बस नाले में फंसी
उत्तराखंड: कल देहरादून जा रही हिमाचल प्रदेश रोडवेज की एक बस विकासनगर के पास एक नाले में फंस गई। वायरल वीडियो की पुष्टि पुलिस ने की है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews)
दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ा
VIDEO | Water level in Yamuna river rises as Delhi recorded 153 mm of rain in a 24-hour period, the highest in a single day in July since 1982.
— Press Trust of India (@PTI_News)
काल्का-शिमला नेशनल हाईवे पर टला हादसा
2nd Life to the Car driver and passengers 🙏🏻🙏🏻
— Weatherman Shubham (@shubhamtorres09)
Kalka - Shimla National Highway at Sanwara