scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

ये सात शेयर... सिर्फ 1 महीने में पैसा हुआ आधा, निवेशक पीट रहे माथा!

शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव
  • 1/8

पिछले एक महीने से भारतीय शेयर बाजार काफी उतार-चढ़ाव दिखा रहा है. इस अवधि में सेंसेक्‍स 4.5%, जबकि BSE 500 इंडेक्‍स भी करीब 5 फीसदी गिर चुका है. इस भारी गिरावट का असर कुछ छोटे स्‍टॉक पर सबसे ज्‍यादा पड़ा है. 
 

45 फीसदी गिरे ये सात शेयर
  • 2/8

पिछले महीने के दौरान BSE 500 इंडेक्‍स में 83 स्‍टॉक ऐसे रहे हैं, जो करीब 10 फीसदी तक गिरे हैं. वहीं इसमें से भी 7 ऐसे शेयर रहे हैं, जो 45 फीसदी तक टूट चुके हैं और निवेशकों का भारी नुकसान करा चुके हैं. आज हम इन्‍हीं शेयरों के बारे में बताने जा रहे हैं.
 

पीबी फिनटेक शेयर 
  • 3/8

पीबी फिनटेक शेयर 
पिछले एक महीने के दौरान पीबी फिनटेक के शेयरों में 44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह 1853 रुपये से गिरकर 1035 रुपये पर आ चुका है. 

Advertisement
IFCI लिमिटेड शेयर 
  • 4/8

IFCI लिमिटेड शेयर 
पिछले एक महीने के दौरान इस शेयर में 35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है और यह शेयर 101 रुपये से घटकर 66 रुपये पर आ चुका है. 

न्‍यू इंडिया एश्‍योरेंस कंपनी (NIAC)  
  • 5/8

न्‍यू इंडिया एश्‍योरेंस कंपनी (NIAC)  
NIACL के शेयर पिछले एक महीने के दौरान 30 फीसदी तक गिर चुके हैं और यह 230 रुपये से घटकर 161 रुपये पर आ चुका है. 

तेजस नेटवर्क शेयर 
  • 6/8

तेजस नेटवर्क शेयर 
पिछले एक महीने के दौरान यह शेयर 614 रुपये से कम होकर 476 रुपये पर आ गया है और एक महीने के दौरान इसमें 22 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. 

इन दो शेयरों में भी गिरावट 
  • 7/8

इन दो शेयरों में भी गिरावट 
गोदरेज प्रॉपर्टीज की बात करें तो यह शेयर 19 फीसदी टूटकर 1990 रुपये से घटकर 1605 रुपये पर आ चुका है. वहीं इंडिया सीमेंट का शेयर 19 फीसदी गिरकर 363 रुपये से 295 रुपये पर आ चुका है. 
 

डिस्‍क्लेमर
  • 8/8

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement