scorecardresearch
 

'PM मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकते राहुल गांधी', बोले हिमंता बिस्वा सरमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के राजनीतिक जीवन के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान का भव्य समापन हुआ. इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि सनातन की शक्ति के कारण मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता.

Advertisement
X
CM सरमा ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है. (Photo- PTI)
CM सरमा ने राहुल गांधी को चेतावनी दी है. (Photo- PTI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' के समापन समारोह और वाराणसी में दिए गए बयानों के बाद देश की सियासत गरमा गई है. वड़नगर से लेकर वाराणसी तक आयोजित कार्यक्रमों में बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने विपक्ष पर निशाना साधा है.

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर करारा वार किया है. उन्होंने खुली चेतावनी दी कि जब तक देश में सनातन की शक्ति है, तब तक राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी का 'बाल भी बांका नहीं कर सकते.'

वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि एक समय था जब लोग बीजेपी को सिर्फ मुख्य विपक्षी दल मानते थे, लेकिन 2014 में मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी ने देश में सत्ता संभाली और आज देश भर में हमारे 2530 से अधिक विधायक हैं.

'नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर...'

हिमंता बिस्वा सरमा ने चेतावनी देते हुए कहा, 'राहुल गांधी तुम सुन लो, जब तक भारत में सनातन की शक्ति है, तब तक तुम नरेंद्र मोदी का बाल भी बांका नहीं कर सकता.' उन्होंने आगे कहा कि आज अगर देश में बाबर और औरंगजेब का नामोनिशन मिट्टी के नीचे छुप गया है, तो उसका एकमात्र कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति और मजबूत लीडरशिप है.

Advertisement

शुभेंदु अधिकारी ने PM मोदी की तारीफ की

वहीं गुजरात के वड़नगर में सेवा संकल्प अभियान के पूर्णाहुति समारोह के दौरान देश के कई बड़े नेता एक मंच पर नजर आए. इस भव्य आयोजन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, BJP प्रभारी तरुण चुग समेत कई दिग्गज मौजूद रहे.

समारोह को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जब उन्होंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, तो सबसे पहले यहां की माटी को सिर से लगाकर प्रणाम किया. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 2047 के 'विकसित भारत' के विजन का जिक्र करते हुए कहा कि पीएम ने देश की जनता को नेशन फर्स्ट का मंत्र दिया है.

शिवराज सिंह चौहान ने की पीएम मोदी की तपस्या को सराहा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान कहा कि भगवान ने नरेंद्र मोदी को 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए ही भेजा है. उन्होंने कहा कि बिना रुके, बिना झुके और बिना विश्राम के पिछले 25 सालों से मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा में अविरत जुटे रहना अपने आप में एक मिसाल है. 

कोरोना काल में वैक्सीन बनाने और दुनिया के 100 देशों को मदद पहुंचाने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राग-द्वेष से परे और धैर्य की मूर्ति हैं.

Advertisement

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि कल कुछ लोग आकाशवाणी पहुंचे थे जो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग चुनाव मैदान में तो जीत नहीं सकते, इसलिए जब जीतते हैं तो सब ठीक और हारते हैं तो 'वोट चोरी' का रोना रोते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने गिनाई उपलब्धियों की लंबी फेहरिस्त

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 7 अक्टूबर 2001 का जिक्र करते हुए कहा कि उस दिन गुजरात की धरती पर एक करिश्माई नेतृत्व का आगमन हुआ था. भुज के भूकंप जैसी विभीषिका से उजड़े गुजरात को एक मॉडल स्टेट के रूप में खड़ा करने वाले पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ आज पूरा देश कर रहा है.

यह भी पढ़ें: 'गांव से ग्लोबल तक विकास का संकल्प...', सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी को कुछ यूं दी बधाई

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में दस साल पहले माफियाओं का राज हुआ करता था, लेकिन आज वही माफिया मिट्टी में मिल चुके हैं और देश वैश्विक मानचित्र पर एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement