scorecardresearch
 

LIVE: 'जब चीन को जवाब देने का वक्त आया तब पीएम गायब...', भोपाल में बोले राहुल गांधी

भारत और अमेरिका के बीच हुए अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में कांग्रेस आज भोपाल में किसान महा चौपाल आयोजित कर रही है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस महा चौपाल में शामिल हुए. राहुल गांधी ने इस दौरान सरकार पर जमकर हमला किया.

Advertisement
X
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में किसान महापंचायत को संबोधित किया.. (Photo: X/@INC)
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में किसान महापंचायत को संबोधित किया.. (Photo: X/@INC)

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज भोपाल में पार्टी द्वारा आयोजित 'किसान महा चौपाल' में किसानों को संबोधित कर रहे हैं. यह चौपाल भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते के विरोध में आयोजित की जा रही है.

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'पहली बार लोकसभा में नेता विपक्ष को बोलने नहीं दिया गया.  मुझे बोलने नहीं दिया गया.' राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब का जिक्र किया और सीधे प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने कहा, 'किताब में नरवणे जी ने  साफ लिखा कि जब चीन के टैंक हिंदुस्तान की बाउंड्री के अंदर आ रहे थे तो उन्होंने राजनाथ सिंह जी को फोन किया और उनसे पूछा मेरा ऑर्डर क्या है?' राहुल ने कहा कि जब चीन को जवाब देने का वक्त आया तब पीएम मोदी गायब हो गए.

यह भी पढ़ें: 'मुझे अपने बब्बर शेरों पर गर्व...', राहुल गांधी ने IYC वर्कर्स की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही

ट्रेड डील का किया जिक्र

यूएस-इंडिया ट्रेड डील का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा. ' हिंदुस्तान और अमेरिका का जो समझौता है वो चार महीने से रूका हुआ था.  क्यों रूका था, कृषि की वजह से. हिंदुस्तान की सरकार नहीं चाहती थी कि अमेरिका की बड़ी-बड़ी कंपनियां सोया, कपास, भुट्टा हिंदुस्तान में बेच पाएं, दाल हिंदुस्तान में बेच पाएं. यहां का कोई किसान, राजनेता नहीं चाहता और हिंदुस्तान की सरकार भी नहीं चाहती थी. चार महीने  चर्चा बंद पड़ी थी.' 

Advertisement

राहुल गांधी ने कहा, 'लोकसभा में मेरे भाषण खत्म होते ही शाम को प्रधानमंत्री चले गए. बिना राजनाथ सिंह, बिना शिवराज जी, बिना गडकरी जी यानि अपनी कैबिनेट से पूछे बिना उसी दिन शाम को नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप को फोन लगाया, ये बात ट्रंप ने ट्वीट कर कही है कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे फोन किया और कह दिया कि यूएस-इंडिया डील को साइन करने को मैं तैयार हूं. मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि चार महीने डील रूकी हुई थी. लोकसभा से मोदी जी भागकर गए अगले दिन झूठा बहाना बनाया  कि कांग्रेस पार्टी की महिलाएं उन पर हमला करने वाली थी. सच्चाई है कि प्रधानमंत्री संसद में खड़े नहीं हो पाए और फिर सीधा ट्रंप को फोन लगा दिया.'

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी ने राज्यसभा का प्रलोभन...', राहुल गांधी को घेर रहे मणिशंकर अय्यर पर बोले अधीर रंजन

भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए व्यापक तैयारियां की गई थी. ​कांग्रेस पदाधिकारी गांवों का दौरा कर किसानों को यह समझा रहे हैं कि कैसे अमेरिका के साथ हुआ व्यापार समझौता उनके और देश के हितों के खिलाफ है.

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघर और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने अन्य पार्टी नेताओं के साथ मिलकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो जारी कर किसानों और आम जनता से 'महा चौपाल' में भाग लेने की अपील की है. आयोजन स्थल पर दो बड़े डोम लगाए गए हैं और एक विशाल मंच तैयार किया गया है, जिस पर करीब 250 नेता और पदाधिकारी बैठेंगे. आयोजकों का दावा है कि राज्यभर से लगभग 50 हजार किसान, युवा और पार्टी कार्यकर्ता इस महा चौपाल में शामिल होंगे. 

Advertisement

रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, पवन खेड़ा, कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस विधायक, राज्यसभा सांसद, राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य और मध्य प्रदेश के सभी 71 कांग्रेस जिलाध्यक्ष मौजूद रहेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement