scorecardresearch
 
Advertisement

अमरिंदर राजा वडिंग ने राहुल गांधी से मिलकर सौंपा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

अमरिंदर राजा वडिंग ने राहुल गांधी से मिलकर सौंपा पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

पंजाब की राजनीति से इस वक्त एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस बड़े फैसले से पहले उन्होंने नई दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. राहुल गांधी से हुई इस मुलाकात के बाद अमरिंदर राजा वडिंग ने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया है. सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है.

Advertisement
Advertisement