scorecardresearch
 

'ममता बनर्जी ने राज्यसभा का प्रलोभन...', राहुल गांधी को घेर रहे मणिशंकर अय्यर पर बोले अधीर रंजन

मणिशंकर अय्यर ने कोलकाता में कहा था कि INDIA ब्लॉक की कमान 'दीदी' को संभालनी चाहिए. इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय नेता भी इस भूमिका को निभाने की क्षमता रखते हैं. 

Advertisement
X
मणिशंकर अय्यर पर क्या बोले अधीर रंजन चौधरी. (Photo: PTI)
मणिशंकर अय्यर पर क्या बोले अधीर रंजन चौधरी. (Photo: PTI)

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने बीते दिनों राहुल गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को अब INDIA ब्लॉक की कमान ममता बनर्जी या अखिलेश यादव जैसे क्षेत्रीय दलों के नेताओं को सौंप देनी चाहिए. अब अय्यर के इस बयान पर कांग्रेस के एक बड़े नेता का बयान आया है.

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हा सकता है कि ममता बनर्जी ने उन्हें राज्यसभा का प्रलोभन दिया हो. बेकार आदमी की बेकार बात का जवाब देने की जरूरत नहीं है. 

इससे पहले कोलकाता में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने INDIA ब्लॉक को लेकर बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर ममता बनर्जी नहीं होंगी तो INDIA गठबंधन का अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा. उन्होंने कहा कि INDIA ब्लॉक को 'दीदी' को संभालना चाहिए. इसके अलावा कुछ अन्य क्षेत्रीय नेता भी इस भूमिका को निभाने की क्षमता रखते हैं. चाहे एम. के. स्टालिन हों, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव या कोई अन्य नेता, छोटे दलों से आने वाले ये नेता गठबंधन का नेतृत्व संभाल सकते हैं.

अय्यर ने कहा कि ममता दीदी के बिना, INDIA अलायंस का 'I', 'N', 'D', 'I' और सबकुछ खत्म हो जाएगा. क्योंकि ममता बनर्जी इस गठबंठन की नेता हैं. उन्होंने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को इस पद पर बने रहने की कोशिश करने के बजाय क्षेत्रीय दलों के नेताओं को आगे आने देना चाहिए.

---- समाप्त ----
इनपुट: सब्यसाची
Live TV

Advertisement
Advertisement