कैप्टन स्मित मछार की जांबाजी की चर्चा पूरे देश में हो रही है. इस बीच, उनके साथ स्पाइसजेट में काम कर चुकीं पूर्व पायलट टीना गोस्वामी ने उनके व्यक्तित्व और बहादुरी पर खुलकर बात की है. टीना ने बताया कि कैप्टन स्मित एक बेहद विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं. वे न केवल अपने साथी पायलटों बल्कि ग्राउंड स्टाफ और क्रू मेंबर्स के साथ भी बहुत सम्मान से पेश आते थे.