अब UAE में संदिग्ध से पूछताछ और आगे की जांच की जाएगी. अब सऊदी अरब, यूएई और इजरायल की एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं. इजरायली जांचकर्ता भी को-पायलट से पूछताछ में शामिल होंगे. आतंकवाद से लेकर मानसिक स्थिति तक हर संभावित एंगल की जांच की जा रही है. ईरान कनेक्शन को लेकर भी सवाल उठे हैं, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है.