scorecardresearch
 

'छात्रों के लिए न्याय चाहिए', राहुल गांधी ने देशवासियों से धरने में आने की अपील

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने देशवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सरकार को जवाब देना होगा.

Advertisement
X
छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी. (Photo: PTI)
छात्रों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी. (Photo: PTI)

प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी ने देशवासियों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए और उनकी आवाज को दबाया नहीं जा सकता. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार जवाब देना होगा.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है. उनका कहना है कि जब युवा अपने अधिकार और न्याय की मांग करते हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जवाब देने से बच नहीं सकती. इस बार उसे छात्रों के सवालों का जवाब देना ही होगा.

देशवासियों से धरने में आने की अपील

राहुल गांधी का कहना है कि जो भी मानता है कि छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, वह प्रधानमंत्री आवास के सामने चल रहे धरने में शामिल हो. उन्होंने इसे सिर्फ छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य का मुद्दा बताया. उनका कहना है कि जितने ज्यादा लोग इस आंदोलन के साथ जुड़ेंगे, उतनी ही मजबूती से छात्रों की आवाज उठेगी.

यह धरना क्यों दे रहे हैं राहुल गांधी?

Advertisement

राहुल गांधी का यह धरना CJP के प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में है. दरअसल, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में CJP ने 20 जून से जंतर-मंतर पर परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. 28 जून को सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठने के बाद इस आंदोलन को और गति मिली. 

सोमवार को जंतर-मंतर से 'चलो संसद' मार्च निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ. पुलिस ने भीड़ को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. इसी कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे हैं.

पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगता है कि बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए वह बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि छात्रों के सवालों का जवाब दे और उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुने. उनका कहना है कि छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक, लोकतंत्र में अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है. छात्रों से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता होनी चाहिए और उन्हें न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक छात्रों की मांगों पर उचित जवाब नहीं मिलता.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement