
संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है. संसद सत्र की शुरुआत से पहले बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई. इस बैठक में संसद सत्र के लिए विपक्ष के एजेंडे पर मंथन किया गया. बैठक के बाद जयराम रमेश और सैयद नासिर हुसैन ने कहा कि उन मुद्दों पर चर्चा हुई, जिन्हें पार्टी संसद में उठाएगी. सरकार जो विधेयक लाने की कोशिश में है, उससे निपटने की रणनीति पर भी बातचीत की गई.
जयराम रमेश ने बैठक को लेकर कहा कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली. उन्होंने कहा कि जिन विधेयकों के आने के आसार जताए जा रहे हैं, उन पर अभी अंतिम राय बनाने का सवाल नहीं है. जयराम रमेश ने कहा कि सरकार ने 19 जुलाई को सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है. सरकार की ओर से इस बैठक में इस सत्र के लिए अपने एजेंडे की जानकारी दी जाएगी.
उन्होंने दावा किया कि सर्वदलीय बैठक में 35 लोग शामिल होते हैं, लेकिन सरकार की ओर से बोलते केवल चार लोग हैं. जयराम रमेश ने कहा कि परिसीमन बिल को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई. इस बिल को लाने के लिए गृह मंत्री गंभीर प्रयास कर रहे हैं. कांग्रेस परिसीमन बिल का पुरजोर विरोध करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि पीएम-सीएम के खिलाफ कार्रवाई से संबंधित विधेयक का भी संसद में विरोध किया जाएगा.

जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खाद्य सुरक्षा कानून से जुड़े संशोधन विधेयक का भी विरोध करेगी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विरोध कर रही विपक्षी पार्टियों को तोड़कर दो तिहाई बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है. यह कोशिश सफल नहीं होगी. जयराम रमेश ने दावा किया कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के अन्य नेता डीएमके और आम आदमी पार्टी समेत सभी पार्टियों के लगातार संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें: दो तिहाई बहुमत से सिर्फ 6 सांसद दूर मोदी सरकार, क्या मॉनसून सत्र में पूरा होगा परिसीमन का एजेंडा
उन्होंने राजनीतिक दलों को तोड़ने, येन-केन प्रकारेण दो तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिशों को जनादेश और संविधान का अपमान बताया. शरद पवार की पार्टी के भी परिसीमन बिल का समर्थन करने को लेकर सवाल पर जयराम रमेश ने कहा कि सुप्रिया सुले ने इस तरह की खबरों का खंडन किया है. सुप्रिया ने ऐसी खबरों का खंडन किया है, जिनमें बिल के समर्थन पर विचार की बात कही जा रही थी.
यह भी पढ़ें: 'आपकी सैलरी 2 लाख, आपके ड्राइवर की 20K... ', जब परिसीमन पर CM नायडू को शशि थरूर ने समझाया मैथ्स!
कांग्रेस के जयराम रमेश ने राम मंदिर चंदा चोरी और ई-20 स्कैम का मुद्दा संसद में उठाने का ऐलान किया. उन्होंने कहा है कि ई-20 स्कैम में कुछ मंत्रियों और उनके बेटों के भी शामिल होने के आरोप हैं. जयराम रमेश ने यह भी कहा कि चीन और अमेरिका के साथ भारत के कूटनीतिक संबंधों और पश्चिम एशिया संकट को लेकर भी कांग्रेस पार्टी सरकार से जवाब मांगेंगी,