scorecardresearch
 

बेंगलुरु: दोस्त की मैटरनिटी फोटोशूट में बिजी थी मां, वाटर पूल में गिरकर बेटे की मौत

बेंगलुरु के बाहरी इलाके गिड्डेनहल्ली स्थित एक फोटो स्टूडियो में तीन साल के बच्चे की कृत्रिम तालाब में डूबने से मौत हो गई. वह अपनी मां के साथ सहेली के मैटरनिटी फोटोशूट में आया था. मां के व्यस्त होने के दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब में गिर गया. तलाश के बाद उसे पानी में पाया गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
वाटर पूल में गिरकर बच्चे की मौत. (Representative photo: ANI)
वाटर पूल में गिरकर बच्चे की मौत. (Representative photo: ANI)

बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित एक फोटो स्टूडियो में दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक तीन साल का बच्चा कथित रूप से वाटर पूल में गिरकर डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

यह घटना शनिवार को मदनायकनहल्ली थाना क्षेत्र के गिड्डेनहल्ली स्थित एक फोटो स्टूडियो में हुई. पुलिस के अनुसार, बच्चा अपनी मां के साथ उसकी सहेली के मैटरनिटी फोटोशूट में शामिल होने आया था.

बताया जा रहा है कि जब महिला अपनी सहेली के फोटोशूट में व्यस्त थी, उसी दौरान बच्चा पास में खेल रहा था. इसी बीच वह स्टूडियो परिसर में बने वाटर पूल के में फिसलकर गिर गया और डूब गया.

कुछ समय बाद जब महिला को बच्चे के दिखाई नहीं देने का एहसास हुआ तो उसने आसपास मौजूद लोगों के साथ उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद बच्चा तालाब में मिला. तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक, बच्चे के पिता काम के सिलसिले में विदेश में हैं और उनके सोमवार को बेंगलुरु लौटने की संभावना है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement