scorecardresearch
 

महिला पत्रकार ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, बदसलूकी का आरोप, FIR की मांग

महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ नई दिल्ली जिले के DCP को शिकायत देकर FIR दर्ज करने की मांग की है. शिकायत 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान उनके साथ हुए दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है.

Advertisement
X
महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत.(Photo-ITG)
महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ दर्ज कराई आपराधिक शिकायत.(Photo-ITG)

महिला पत्रकार ऋचा परासर ने राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने नई दिल्ली के DCP को शिकायत देकर तुरंत FIR दर्ज करने की मांग की है.

यह शिकायत 12 अक्टूबर 2026 को सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी के प्रदर्शन की रिपोर्टिंग के दौरान तीन महीने की गर्भवती पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार, धमकी और आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है. इस घटना के बाद महिला पत्रकार अस्पताल में भी एडमिट हुई थीं और घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था.

शिकायत में BNS, 2023 की धारा 74, 115(2), 131, 125 और 3(5) के तहत कार्रवाई की मांग की गई है. धारा 74 महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है, धारा 115(2) जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा से जुड़ी है, जबकि धारा 131 गंभीर और अचानक उकसावे के बिना हमला या आपराधिक बल के इस्तेमाल से जुड़ी है. धारा 125 मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले लापरवाह या गैर-जिम्मेदाराना कृत्य से जुड़ी है, वहीं धारा 3(5) साझा इरादे से कई लोगों द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों के लिए संयुक्त जिम्मेदारी से जुड़ी है.

Advertisement

क्या है आरोप

सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुई घटना को लेकर पत्रकार ऋचा परासर ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी के बाहर निकलने के दौरान उन्होंने अपना माइक आगे किया, जिसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें कंधे से पकड़कर खींचा और उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें धक्का दिया. ऋचा ने कहा कि वह सीढ़ियों से गिर गईं और उनका फोन भी टूट गया.

उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने पेट में हल्के दर्द की शिकायत की. ऋचा ने कहा कि वह तीन महीने की गर्भवती थीं, जिसकी जानकारी उन्होंने पहले किसी को नहीं दी थी. अस्पताल में जांच के दौरान उन्होंने नर्स को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बताया, जिसके बाद उनका एक्स-रे नहीं किया गया और अल्ट्रासाउंड कराया गया. उल्टी होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement