scorecardresearch
 

लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 महिलाएं मुक्त, मालिक और मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. शहर के मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित 'दुर्गा लॉज' में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
X
पुलिस गिरफ्त में मालिक और मैनेजर समेत तीन आरोपी.(Photo:ITG)
पुलिस गिरफ्त में मालिक और मैनेजर समेत तीन आरोपी.(Photo:ITG)

जालना शहर में बस स्टैंड के सामने स्थित दुर्गा लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट भंडाफोड़ किया है. पुलिस की कारवाई में तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जबकि लॉज के मैनेजर, मालिक और एक ग्राहक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गा लॉज में बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है. 

सूचना की पुष्टि के बाद एसपी के मार्गदर्शन में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सदर बाजार पुलिस के साथ मिलकर लॉज पर छापा मारा. कारवाई के दौरान लॉज मैनेजर कल्याण अंकुश लोखंडे (उम्र 35 वर्ष), लॉज मालिक केतन शाम नखलव (उम्र 32 वर्ष) और ग्राहक बरकत शेख सत्तार शेख (उम्र 36 वर्ष) को हिरासत में लिया गया. 

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आर्थिक लाभ के लिए बाहर से महिलाओं को बुलाकर उनसे देह व्यापार करवा रहे थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया. साथ ही मौके से 26 हजार 500 रुपये की नकद राशि और अन्य सामग्री जब्त की गई है. 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार प्रतिबंध अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत सदर बाजार पुलिस थाने में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, मुक्त कराई गई महिलाओं के संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement