जालना
जालना (Jalna), महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है. जालना शहर जिला मुख्यालय भी है (District of Maharashtra). यह जिला औरंगाबाद डिवीजन का हिस्सा है और महाराष्ट्र के मध्य में स्थित है. मराठवाड़ा क्षेत्र के उत्तर में आठ जिलों में से एक है. इसके उत्तर में जलगांव जिला, पूर्व में परभणी और बुलढाणा जिला, दक्षिण में बीड जिला और पश्चिम में औरंगाबाद जिला स्थित है. जिले के उत्तरी भाग पर अजंता और सतमाला पर्वत श्रृंखलाएं हैं. जिले का क्षेत्रफल 7,687 वर्ग किलोमीटर है (Jalna Location).
गोदावरी नदी जिले की दक्षिणी सीमा के साथ पश्चिम से पूर्व की ओर बहती है. गोदावरी की प्रमुख सहायक नदियों में से एक पूर्णा नदी भी जिले से होकर बहती है (Jalna River).
इस जिले में 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं- पर्तूर, घनसावंगी, जालना, बदनापुर और भोकरदान और 3 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Jalna Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार जालना जिले की जनसंख्या 1,959,046 है (Jalna Population). जिले का जनसंख्या घनत्व 255 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है (Jalna Density). 2001-2011 के दशक में इसकी जनसंख्या वृद्धि दर 21.84% थी (Jalna Population Growth). जालना में प्रत्येक 1000 पुरुषों पर 929 महिलाओं का लिंगानुपात है (Jalna Sex Ratio) और साक्षरता दर 73.61% है (Jalna Literacy).
महाराष्ट्र के जालना में पानी का संकट अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां बांध में बची बूंद-बूंद की रखवाली के लिए पुलिस तैनात करनी पड़ रही है. धामणा बांध में सिर्फ 2 फीसदी पानी बचा है. आसपास के कई गांवों के लिए यही पानी पीने का सहारा है. इसलिए पुलिस और राजस्व विभाग की टीम दिन-रात बांध की गश्त कर रही है, ताकि कोई बचा हुआ पानी चोरी से निकाल न ले जाए.
Maharashtra Crop Crisis: जालना का द्राक्ष हब कडवंची सूखे की चपेट में. पानी न होने से 1400 एकड़ में फैली अंगूर की बागें बर्बादी की कगार पर. किसानों ने खडकपूर्णा धरण से पानी देने और मुआवजे की मांग की. पढ़ें पूरी ग्राउंड रिपोर्ट...
अंगारकी संकष्ट चतुर्थी के अवसर पर महाराष्ट्र के जालना स्थित राजुरेश्वर गणपति मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर में फूलों से सजावट और विद्युत रोशनी की गई थी.
महाराष्ट्र के जालना में 26 वर्षीय शुभम वाघ की मौत को पहले सड़क हादसा माना गया था. मृतक के पिता की शिकायत के बाद पुलिस जांच में हत्या का मामला दर्ज किया गया. शिकायत में पत्नी के कथित प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया गया है. पुलिस ने शुभम की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 सितंबर तक हिरासत में भेजा है.
महाराष्ट्र के जालना जिले में 26 वर्षीय युवक की मौत का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे शुरुआत में सड़क हादसा माना गया था. बाद में मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए केस दर्ज किया. आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची गई और बाइक से टक्कर मारकर उसकी जान ले ली गई.
जालना में आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ता बच्ची को खींचकर बाहर ले गया और उसके गाल पर काट लिया. गंभीर रूप से घायल बच्ची को जालना के जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद नागरिकों ने आवारा कुत्तों पर कार्रवाई की मांग की है.
महाराष्ट्र के जालना में आवारा कुत्ते ने घर में घुसकर दो साल की बच्ची पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुत्ता बच्ची को खींचकर बाहर ले गया और गाल पर काट लिया. घायल बच्ची का जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है. वीडियो में जानें पूरा मामला.
महाराष्ट्र के जालना में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि उसने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को घर बुलाया था. बच्ची के मां को घटना बताने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई. गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को उनके हवाले करने की मांग को लेकर थाने में धरना दिया.
महाराष्ट्र के जालना में गणेशोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. गणेश आगमन में सिर्फ नौ दिन बाकी हैं और मूर्तिकार दिन-रात बप्पा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. अंबड़ के मठ पिंपलगांव में रंगरोगन और सजावट का काम तेजी से चल रहा है. इस बार भोलेनाथ पैटर्न की मूर्तियों की सबसे ज्यादा मांग है और 95 फीसदी बुकिंग पूरी हो चुकी है.
जालना में कम बारिश और पानी की कमी के बीच दो किसानों ने ड्रैगन फ्रूट की खेती शुरू की है. पिठोरी सिरसगांव के संभाजी काकडे और नारायण गोरे ने मोबाइल से जानकारी लेकर दूसरे किसानों के खेत देखे और खुद स्ट्रक्चर तैयार किया. कम पानी, लागत में बचत और बाजार की मांग को देखते हुए दोनों को लाखों रुपये की आमदनी की उम्मीद है.
जालना में भांजी को अपशब्द कहे जाने के विवाद ने खूनी रूप ले लिया. गुस्साए मामा ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल निखिल पवार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चंदनझिरा पुलिस ने आरोपी संतोष लांडे को हिरासत में लेकर घटनास्थल पर स्पॉट पंचनामा किया.
महाराष्ट्र के जालना और कर्नाटक के बेलगावी व हुब्बली में आवारा कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं में बच्चों को कुत्तों ने काट लिया. सभी घटनाएं CCTV में कैद हुई हैं. फिलहाल घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
महाराष्ट्र के जालना में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां एक कार सड़क किनारे बने कुएं में जा गिरी. कार में दो महिलाएं और एक पुरुष सवार थे. हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कार चालक को बचा लिया गया. कार और उसमें फंसी बुजुर्ग महिला को बाहर निकालने के लिए करीब 12 से 13 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा.
महाराष्ट्र के जालना में कथित गोमांस बरामदगी को लेकर माहौल गरमा गया. बजरंग दल और गौरक्षक कार्यकर्ताओं ने मनपा के सामने धरना देकर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने पुराने जालना इलाके के संबंधित मटन मार्केट पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच मार्केट को ध्वस्त कर दिया गया.
महाराष्ट्र के पंढरपुर में स्थित श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में आषाढ़ी यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु ने 446 ग्राम वजन की सोने की पादुकाएं दान की हैं. इनकी अनुमानित कीमत करीब 56.59 लाख रुपये बताई गई है. दान करने वाले ने अपनी पहचान उजागर नहीं की. कीमती दान के लिए अलग व्यवस्था है, जहां सोने-चांदी की वस्तुओं की जांच, वजन और पंजीकरण के बाद उन्हें सुरक्षित रखा जाता है.
महाराष्ट्र के जालना जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है. शहर के मुख्य बस स्टैंड के ठीक सामने स्थित 'दुर्गा लॉज' में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पढ़ें पूरी खबर...
फर्स्ट एसी का कोच... चारों तरफ फूलों की झालरें, रंग-बिरंगे गुब्बारे, बिखरी गुलाब की पंखुड़ियां और सामने लिखा था- 'I Love You'... सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो लोगों को लगा कि शायद भारतीय रेलवे ने कोई नई 'हनीमून सर्विस' शुरू कर दी है. लेकिन हकीकत कुछ और निकली. एक कपल ने डेकोरेटर को बुलाकर बिना रेलवे की परमिशन के पूरे कोच को 'सुहागरात के कमरे' में बदल दिया था. वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे हरकत में आया, संबंधित कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया और डेकोरेटर के खिलाफ केस दर्ज हो गया.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक सब्जी विक्रेता सड़क पर बारिश के बाद गड्ढे में जमा गंदे पानी में बिक्री के लिए लाए गए आलू धोता हुआ दिखाई दे रहा है.
महाराष्ट्र के जालना जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ है. गल्हाटी नदी के पुल के पास दो बसें आमने-सामने टकरा गईं, जिसमें 41 यात्रियों और स्कूली छात्राओं के घायल होने की खबर है. इस हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया है और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है. घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
महाराष्ट्र के जालना जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. गल्हाटी नदी के पुल के पास दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस टक्कर में करीब 41 यात्री और स्कूली छात्र घायल हुए हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के एक प्राइवेट स्कूल में 'सर तन से जुदा' गाने पर बच्चों के डांस का वीडियो वायरल हुआ था. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. अब भाजपा नेता किरीट सोमैया पुलिस के साथ उसी स्कूल में पहुंचे. स्कूल का जायजा लेने के बाद उन्होंने दावा किया कि स्कूल के पास मान्यता ही नहीं है. नियमों के मुताबिक, इसकी इमारत तक गिरानी पड़ सकती है.