भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मॉडर्न स्लीपिंग पॉड्स बनाए हैं. इससे यात्रियों को स्टेशन पर ठहरने की अच्छी व्यवस्था मिल सकेगी. इन स्लीपिंग पॉड्स में लंबी यात्रा के दौरान थके हुए यात्री और ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री आराम से सो सकेंगे. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ये पॉड्स खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बनाए गए हैं जो रात में ट्रेन पकड़ते हैं या सुबह जल्दी पहुंचते हैं.
पॉड्स में मिलेंगी ये सुविधाएं
रेलवे के स्लीपिंग पॉड्स छोटे लेकिन बहुत आरामदायक हैं. अंदर रोशनी, वेंटिलेशन और प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है.
यात्री इन पॉड्स को घंटे के हिसाब से या पूरी रात के लिए बुक कर सकते हैं. हालांकि, रेलवे की ओर से अभी इसके किराए की जानकारी नहीं दी गई है.