scorecardresearch
 

गुजरात: 5 शेर और सामने ट्रेन... फिर जो हुआ, VIDEO

गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके में छतड़िया रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब ट्रैक के सामने अचानक पांच शेर आ गए. ट्रेन चालक की तत्परता से यह हादसा टल गया.

Advertisement
X
गुजरात में रेलवे ट्रैक पर आए शेर
गुजरात में रेलवे ट्रैक पर आए शेर

गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके में छतड़िया रेलवे फाटक के पास अचानक पांच शेर रेलवे ट्रैक पर आ गए. उसी समय वहां से एक ट्रेन गुजरने वाली थी. लेकिन ट्रेन चालक की सूझबूझ और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया. समय रहते ट्रेन रोक दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सभी शेरों को सुरक्षित तरीके से रेलवे ट्रैक से हटाया गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें शेर ट्रैक पर घूमते नजर आ रहे हैं.

गुजरात के अमरेली जिले के धारी तालुका में छतड़िया रेलवे फाटक के पास उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब पांच एशियाई शेर अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए. गनीमत रही कि ट्रेन चालक बहुत सतर्क था. जैसे ही उसने ट्रैक पर शेरों को देखा, तो तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी. ट्रेन चालक की तत्परता के कारण यह हादसा टल गया.

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की सरसिया रेंज की टीम मौके पर पहुंची. वन विभाग के कर्मचारियों ने सावधानीपूर्वक पांचों शेरों को रेलवे ट्रैक से हटाया और सुरक्षित जंगल की और रवाना किया. 

यह भी पढ़ें: DCM की एक गलती या लापरवाही? छात्रा की मौत का VIDEO वायरल

इस घटना के बाद कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक पर आवाजाही प्रभावित हुई लेकिन समय रहते हादसा टल गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाया, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है.

Advertisement

सरसिया रेंज की RFO जयश्रीबेन पटट ने बताया, "दोपहर में रेलवे पिलर नंबर 53.5 के RF एरिया में रेलवे ट्रैक पर 5 शेर आ गए. वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शेरों की हरकतों पर नज़र रखते हुए, उन्हें बिना किसी जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम के सुरक्षित तरीके से हटा दिया गया और फिर ट्रेन को रवाना कर दिया गया."
 

(इनपुट --फारुखभाई दादामीया सैय्यदकादरी)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement