अमरेली
अमरेली (Amreli) भारत के राज्य गुजरात () का एक जिला है और इसका मुख्यालय यहीं है. इस जिले का क्षेत्रफल 7,397 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
अमरेली जिले में 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Lok Sabha constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं (Amreli Assembly Constituency).
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक अमरेली की जनसंख्या (Population) लगभग 15 लाख है. यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 205 लोग रहते हैं (Density). इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 964 है. इसकी 74.25 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. यहां के पुरुषों की साक्षरता दर 82.21 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 66.09 फीसदी है (Amreli literacy).
माना जाता है कि सन् 534 में अनुमानजी के नाम से यह स्थान की पहचान बनी थी. इस शहर का पौराणीक संस्कृत नाम अमरावली था. बाद में गायकवाडी शासन काल में सुबा विठ्ठलराव ने रामजी विरडिया को अधिकार सौंपा दिया जिसने महाल में अमरेली नगर बसाया था. अमरेली के इतिहास के अवशेष गीरधरभाई संग्रहालय में अभी भी सुरक्षित है (History).
अमरेली गुजरात के सौराष्ट्र भाग का मुख्य शहर है. गुजरात के पहले मुख्यमंत्री डॉ॰ जीवराज महेता का जन्म इसी नगरी में हुआ था (First Prime Minister).
गुजरात के अमरेली में आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपनी 5 साल की बेटी की हत्या कर दी और फिर खुदकुशी कर ली. घर के एक कमरे में गुब्बारे, मोमबत्तियां और पूजा की तैयारी थी, जबकि बच्ची का शव फ्रिज में रखा मिला. पुलिस को तीन नोट मिले, जिनमें पिता ने वारदात और इसके पीछे की वजह का जिक्र किया था.
गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुका में देर रात एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हाइवे से गुजर रहे वाहन चालक भी गाड़ियां रोकने पर मजबूर हो गए. सावरकुंडला-राजुला स्टेट हाइवे पर एक शेरनी अपने दो शावकों के साथ पहुंच गई. यहां मवेशी का शिकार किया, फिर सड़क पर ही डेरा जमा लिया.
गुजरात के अमरेली में सावरकुंडला-राजुला स्टेट हाईवे पर देर रात शेरनी अपने दो शावकों के साथ पहुंच गई. आंबरडी गांव के पास शेरनी ने सड़क किनारे एक मवेशी का शिकार किया और वहीं बैठ गई. इससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही रुक गई और जाम जैसी स्थिति बन गई. सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची और शिकार हटाकर यातायात शुरू कराया. कर्मचारी रातभर निगरानी करते रहे. निगरानी लगातार जारी.
अमरेली में 2014 में 13 साल की उम्र में गायब हुई लड़की को पुलिस ने 12 साल बाद ढूंढ निकाला. 1500 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट खंगालने के बाद एक हैप्पी बर्थडे पोस्ट से सुराग मिला. रिक्शा की फोटो, RTO और बैंक खाते की जानकारी के जरिए पुलिस मोरबी पहुंची. जनगणना के बहाने घर पहुंचकर युवती की पहचान हुई, जो चार बच्चों की मां बन चुकी थी.
गुजरात के गिर जंगल मार्ग पर ऊना से राजकोट जा रही एसटी बस के सामने तीन शेरनियां और एक नर शेर सड़क पर बैठ गए. ड्राइवर ने बस रोककर सुरक्षित दूरी बनाए रखी. कुछ मिनट बाद शेर हटे तो बस आगे रवाना हुई. घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.
गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके में छतड़िया रेलवे फाटक के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब ट्रैक के सामने अचानक पांच शेर आ गए. ट्रेन चालक की तत्परता से यह हादसा टल गया.
गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में शेरनी अपने तीन शावकों के साथ आबादी वाले इलाके में पहुंच गई. गांव की गलियों में घूमते शेरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वन विभाग के अनुसार, गिर क्षेत्र में शेरों की बढ़ती संख्या और बारिश के मौसम में बदलती परिस्थितियों के कारण ऐसे मामले सामने आ रहे हैं. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
गुजरात के अमरेली में आवारा सांडों का आतंक बढ़ गया है। विरडी गांव में एक युवक पर सांड ने हमला कर उसे घायल कर दिया, जबकि आंबरडी बाजार में तीन सांडों की लड़ाई से अफरा-तफरी मच गई। हालात काबू करने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ी, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई।
गुजरात के अमरेली में सांडों का आतंक परेशानी बनता जा रहा है. एक गांव में सांड के हमले में युवक घायल हो गया, जबकि दूसरे गांव के मुख्य बाजार में तीन सांडों की लड़ाई से ऐसा हंगामा मचा कि आधे घंटे तक लोग घरों और दुकानों में दुबके रहे. हालात संभालने के लिए आखिरकार जेसीबी बुलानी पड़ी.
अमरेली जिले में शेर के हमले में 21 वर्षीय सोहिल मुंजावर की मौत हो गई. वह अपने दो साथियों के साथ रात में शेर देखने गया था, तभी शेर ने हमला कर उसे झाड़ियों में घसीट लिया. पिछले डेढ़ महीने में जिले में शेर के हमलों से यह सातवीं मौत है. वन विभाग ने शेर को पकड़ लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के अमरेली में शेर देखने गए 21 वर्षीय युवक की शेर के हमले में मौत हो गई. वन विभाग ने शेर को पकड़ लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है. जिले में डेढ़ महीने में शेर के हमलों से यह सातवीं मौत है. विभाग ने चेतावनी दी है कि वन्यजीवों के साथ ऐसी गतिविधियों पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
अमरेली के राजुला में बारिश के बीच 108 टीम ने एक महिला मरीज की जान बचाई. चांचबंदर गांव में बीमार महिला तक पहुंचने के लिए डॉक्टर पानी के बहाव के बीच ट्रैक्टर से पहुंचे. फिर JCB की मदद से महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया. 108 टीम की इस तत्परता की सराहना हो रही है.
गुजरात के अमरेली जिले में बेहिसाब बारिश भारी तबाही मचा रही है. आलम ये है कि लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण अमरेली जिला बाढ़ की चपेट में आ गया है. यहां कई नदियां और नहरें उफान पर हैं तो वहीं सावरकुंडला-अमरेली स्टेट हाईवे पानी के तेज बहाव में टूटकर दो हिस्सों में बंट गया जबकि कई दूसरी सड़कें भी बह गईं.
गुजरात के अमरेली जिले में शेर ने उत्तराखंड निवासी प्रकाश चंद्र पर हमला कर उसे मार डाला. वन विभाग ने दो शेरों को रेस्क्यू किया है और सैंपल जांच के जरिए आदमखोर शेर की पहचान की जाएगी. पढ़ें इस खूनी वारदात की पूरी कहानी.
गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश ने एक युवक की जान ले ली. एक साल पहले बहन को भगाने की घटना से आहत तीन भाइयों ने मौका पाकर युवक को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है.
गुजरात के अमरेली जिले के राजुला में एक साल पुराने प्रेम प्रसंग का बदला लेते हुए प्रेमिका के तीन भाइयों ने युवक दिनेश की बेल्ट से दो घंटे तक पिटाई कर हत्या कर दी. गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
अमरेली जिले के सावरकुंडला में एक कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर गंभीर आग की घटना घटी. टीवी रिपेयर की दुकान में लगी आग की सूचना मिलते ही फायर फाइटर्स तुरंत मौके पर पहुँचे. चूंकि आग कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर थी, इसलिए आग बुझाने में अधिकारियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. सबसे चिंताजनक बात यह रही कि पूरे कॉम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी के लिए कोई भी उपकरण मौजूद नहीं था.
गुजरात के अमरेली में शेरों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. लिलिया तालुका के कानकोट गांव में शेत्रुंजी नदी किनारे करीब ढाई साल के शेर की बंद कुएं में गिरने से मौत हो गई. शेर पानी या मूवमेंट के दौरान खुले कुएं के पास पहुंचा और हादसे का शिकार हो गया. फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
गुजरात के अमरेली जिले के गांव में करीब ढाई साल के शेर की कुएं में गिरने से मौत हो गई. घटना शेत्रुंजी नदी किनारे की है, जहां शेरों की आवाजाही रहती है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक शेर पानी की तलाश में या मूवमेंट के दौरान कुएं के पास पहुंचा और संतुलन बिगड़ने से गिर गया.
गुजरात के अमरेली जिले में बड़ा रेल हादसा टल गया. खिजड़िया जंक्शन और चितल रेलवे स्टेशन के बीच भावनगर–पोरबंदर पैसेंजर ट्रेन के ट्रैक पर पत्थर और सीमेंट के पोल रखकर ट्रेन पलटाने की कोशिश की गई. लोको पायलट ने समय रहते खतरा देख इमरजेंसी ब्रेक लगाया. रेलवे और स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
गुजरात के अमरेली जिले के धारी गांव में नशे में हंगामा करने वाले बेटे की पिता ने गला घोंटकर हत्या कर दी. शव खेत में दफनाया गया, एक महीने बाद बदबू और कंकाल मिलने से हत्या का खुलासा हुआ. जुर्म की ये कहानी दिल दहला देगी.