scorecardresearch
 

एक दिन में चार अग्निकांड! नोएडा की सोसाइटी-PG से भिवाड़ी-इंदौर तक आग का तांडव, Videos

Fire Incidents Today: नोएडा के सेक्टर 75 की IVY काउंटी सोसाइटी, सेक्टर 52 के पीजी, इंदौर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम और राजस्थान के भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई. दमकल और SDRF की टीमों ने समय रहते आग पर काबू पाया. आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement
X
Fire in Noida and Bhiwadi (Photo- ITG)
Fire in Noida and Bhiwadi (Photo- ITG)

उत्तर प्रदेश के नोएडा, मध्य प्रदेश के इंदौर और राजस्थान के भिवाड़ी में शुक्रवार को एक ही दिन में चार जगहों पर आग की घटनाओं से अफरातफरी मच गई. नोएडा के सेक्टर 75 की सोसाइटी और सेक्टर 52 के एक पीजी में आग लगी तो वहीं राजस्थान के इंडस्टि्रियल एरिया में भी आग की घटना सामने आई. जबकि इंदौर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग लगी है. हालांकि, आग की इन घटनाओं में किसी की जान को नुकसान की खबर नहीं है.

नोएडा में आग ने मचाया तांडव
नोएडा के सेक्टर 75 स्थित आईवीवाई काउंटी (Ivy County) सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर एक फ्लैट में अचानक आग भड़क उठी. ऊंची लपटें और धुआं देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कूलिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया. आग पर काबू पा लिया गया है. SDRF की टीम भी मौके पर पहुंची. 

नोएडा की हाईराइज सोसायटी के 12वें फ्लोर पर भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली

आग इतनी भयावह थी कि दूर से ही फ्लैट की खिड़कियों और बालकनी से ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार उठता साफ देखा जा सकता है. इस घटना के बाद पूरी सोसाइटी में हड़कंप और दहशत का माहौल है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को तुरंत इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए. उन्होंने प्रशासन को सभी स्तरों पर सतर्क रहने और राहत कार्यों की लगातार निगरानी रखने को कहा है. अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. प्रशासन जांच में जुटा हुआ है.

Advertisement

सेक्टर 52 के पीजी में भी आग
वहीं, नोएडा के सेक्टर 52 के शताब्दी विहार में एक पेइंग गेस्ट (PG) में भी आग लग गई. पीजी के नीचे एक रेस्टोरेंट चल रहा था. आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां पहुंचीं. समय रहते सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया. PG में रहने वाले युवाओं में भारी हड़कंप मचा रहा.

भिवाड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में ट्रांसफार्मर ब्लास्ट
राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट हो गया, जिससे ऑयल में आग लग गई. यह आग पास की दो फैक्टरियों तक फैल गई. आग की वजह से पांच कर्मचारी झुलस गए. इलाके में काफी देर तक हड़कंप रहा. दमकल की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दो फैक्ट्रियां चपेट में, 5 झुलसे
 

इंदौर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में रखे हुए सभी वाहन जलकर खाक हो गए. इलेक्ट्रॉनिक वाहन शोरूम की ऊपरी मंजिल पर रहने वालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. शोरूम के आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की. आग की इस घटना में फिलहाल के हताहत होने की खबर नहीं है.

Advertisement

राहत की बात है कि आग की चारों घटनाओं में किसी की जान नहीं गई है. उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा की दोनों घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है. अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सभी हाईराइज बिल्डिंगों, सोसाइटियों और औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाए.आग लगने के कारणों की जांच जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement