scorecardresearch
 

इंदौर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के शोरूम में भीषण आग, लकड़ी की सीढ़ियों को जोड़कर दूसरी बिल्डिंग में रेस्क्यू किए गए लोग

इंदौर में इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम में भीषण आग लगी, सभी वाहन जले, लोग सुरक्षित निकाले गए.

Advertisement
X
शोरूम में खड़े वाहन हुए राख (Photo: Screengrab)
शोरूम में खड़े वाहन हुए राख (Photo: Screengrab)

मध्य प्रदेश के इंदौर में शहर के पूर्वी क्षेत्र में स्थित शोरूम में भीषण आग लग गई. शोरूम में रखे हुए सभी वाहन जलकर खाक हो गए. इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम की उपरी मंजिल पर रहने वालों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. शोरूम के आस-पास के लोगों ने आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की मदद की.

इलेक्ट्रिक वाहन के शोरूम के ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे. आग लगने और बिल्डिंग से धुआं उठने के बाद ऊपर रहने वाले लोग फंस गए. इसके बाद उन्हें पड़ोस में रहने वाले लोगों ने लकड़ी की सीढ़ी लगाकर बचाया. जिस बिल्डिंग में आग लगी थी, उसकी छत को बगल वाले घर की छत से सीढ़ियों के जरिए जोड़ दिया गया और लोगों को दूसरी छत पर ले जाया गया.

indore fire
ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक वाहनों का शोरूम था. ऊपर की तीन मंजिलों पर फ्लैट थे. जहां कई परिवारों की रिहाइश थी. (Photo: GoogleMaps)

कई जगह से आईं आग लगने की खबरें

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी के चलते देश के अलग-अलग इलाकों से आग से जुड़ी खबरें आ रही हैं. दिल्ली-एनसीआर से पिछले कुछ दिनों में इस तरह की कई घटनाओं की जानकारी सामने आई है. आज यानी शुक्रवार सुबह नोएडा के अलग-अलग इलाकों में आग लगने की दो घटनाएं हुईं, जिसके बाद फायर डिपार्टमेंट ने तुरंत कार्रवाई की.

Advertisement

सेक्टर 75 की एक रिहायशी सोसाइटी, 'आइवी काउंटी' में भीषण आग लग गई. आग की लपटों ने एक ऊंची इमारत की 12वीं मंज़िल पर बने फ्लैट को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया.

आग लगने की वजह का तुरंत पता नहीं चल सका. बाद में फायरफाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है. 

यह भी पढ़ें: हाईराइज इमारतों में लग रही है आग, ये सेफ्टी गाइडलाइंस बचाएंगी आपकी जान

इसी बीच, सेक्टर 75 वाली घटना वाली जगह से करीब 15 मिनट की दूरी पर, सेक्टर 52 के शताब्दी विहार (E-3) में एक पेइंग गेस्ट (PG) अकोमोडेशन में भी आग लगने की खबर मिली. अधिकारियों के मुताबिक, इस बिल्डिंग की ग्राउंड फ्लोर पर एक रेस्टोरेंट है, जबकि ऊपर की मंज़िलों का इस्तेमाल PG के तौर पर किया जाता है. आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement