scorecardresearch
 

कड़ाही में फ्राई करते समय चिपक जाता है खाना? गर्म तेल में डालें ये 1 चीज, लोहे की कड़ाही भी बन जाएगा नॉन-स्टिक!

कड़ाही में फ्राई करते समय पनीर, मालपुआ या दही भल्ले चिपककर टूट जाते हैं? अगर हां, तो परेशान ना हों. एक ट्रिक आपकी मदद कर सकती है. कड़ाही में खाना चिपकने से बचाने के लिए गर्म तेल में चुटकी भर गेहूं का आटा डालने से काम बन सकता है. ऐसा करने से लोहे या स्टील की कड़ाही भी नॉन-स्टिक की तरह काम करेगी.

Advertisement
X
कहाड़ी में खाना बनाते वक्त अक्सर चीजें चिपक जाती हैं. (Photo: ITG)
कहाड़ी में खाना बनाते वक्त अक्सर चीजें चिपक जाती हैं. (Photo: ITG)

रसोई में खाना बनाते समय कई बार ऐसी छोटी-छोटी परेशानियां सामने आ जाती हैं, जो पूरा काम बिगाड़ देती हैं. खासकर जब किसी चीज को फ्राई करते समय वो कड़ाही में चिपकने लगे तो उसे छुड़ाना और तेल में उसके बिखरे कणों को निकालना सिरदर्द बन जाता है. कई बार दही भल्ले, मालपुए, पनीर या आलू फ्राई करते समय कड़ाही में चिपक जाते हैं और जलने भी लगते हैं. ऐसे में न सिर्फ खाना खराब होता है, बल्कि उसे निकालने में भी काफी परेशानी होती है.

अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको एक आसान सी किचन ट्रिक बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप फ्राई करते समय खाने को कड़ाही में चिपकने से बचा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी. बस रसोई में रखा गेहूं का आटा ही आपके काम आएगा.

गर्म तेल में डालें थोड़ा सा आटा
गर्म तेल में थोड़ा सा आटे डालने वाली ये ट्रिक आजमाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म कर लें. जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए, तो इसमें थोड़ा सा गेहूं का आटा छिड़क दें. आटा तेल में नीचे बैठ जाएगा. इसके बाद आप इसमें पनीर, आलू, मालपुआ या दही भल्ले जैसी चीजें फ्राई कर सकते हैं. बताया जाता है कि इस ट्रिक की मदद से खाना कड़ाही में कम चिपकता है और फ्राई करना आसान हो जाता है.

Advertisement

नॉन स्टिक ही नहीं, हर कड़ाही में आजमा सकते हैं ट्रिक
इस ट्रिक को नॉन स्टिक कड़ाही ही नहीं, बल्कि लोहे या स्टील की कड़ाही में भी आजमाया जा सकता है. कई बार कड़ाही का मटेरियल या उसकी सतह ऐसी होती है कि खाना आसानी से चिपक जाता है. ऐसे में आटे की ये छोटी सी ट्रिक फ्राई करते समय होने वाली परेशानी को कम कर सकती है.

बार-बार चिपकने से बच जाएगा खाना
कई बार खाना कड़ाही में चिपकने की वजह से टूट जाता है और पूरी रेसिपी खराब हो जाती है. खासकर मालपुआ, दही भल्ले या पनीर जैसी चीजों को फ्राई करते समय ये समस्या ज्यादा परेशान करती है. ऐसे में इस आसान किचन हैक को आजमाकर आप खाना फ्राई करते समय चिपकने की समस्या से राहत पा सकते हैं.

ध्यान रखें: इस ट्रिक को आजमाते समय तेल और आटे की मात्रा का ध्यान रखना जरूरी है. गर्म तेल के साथ काम करते समय सावधानी जरूर बरतें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement