scorecardresearch
 

राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग, दो फैक्ट्रियां चपेट में, 5 झुलसे

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग लग गई. आग की विकराल लपटों ने दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की चपेट में आकर कर्मचारी भी झुलस गए हैं.

Advertisement
X
ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद लगी आग (Photo: Screengrab)
ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद लगी आग (Photo: Screengrab)

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार के दिन आग लगने की एक के बाद एक तीन घटनाएं सामने आईं. नोएडा के सेक्टर 75 की हाईराइज बिल्डिंग और सेक्टर 52 के पीजी में आग लगने की घटनाएं हुईं. अब राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के तहत ही आने वाले राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में आग लग गई.

भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग इतनी तेजी से फैली, कि देखते ही देखते इसने दो फैक्ट्रियों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें और धुआं उठता देख काम कर रहे कर्मचारी आनन-फानन में बाहर की ओर दौड़ पड़े. आग की चपेट में आकर इन फैक्ट्रियों के पांच कर्मचारी झुलस गए हैं. इन सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया.

झुलसे कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने की सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों मशक्कत कर विकराल रूप ले चुकी आग पर काबू पाया. औद्योगिक क्षेत्र में लगी आग के पीछे ट्रांसफार्मर में विस्फोट वजह बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: नोएडा की हाईराइज सोसायटी के 12वें फ्लोर पर भीषण आग, कई फ्लैटों में फैली

Advertisement

ट्रांसफार्मर में विस्फोट के बाद उसमें भरा तेल जमीन पर तेजी से फैल गया. तेल के साथ-साथ आग की लपटें भी फैलती चली गईं. आग की लपटों ने आसपास की फैक्ट्रियों को भी चपेट में लेना शुरू कर दिया. ट्रांसफार्मर के पास स्थित दो फैक्ट्रियां आग की चपेट में आ गईं और धूं-धूं कर जलने लगीं. इसकी जानकारी किसी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को दी.

नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग

इससे पहले, नोएडा के सेक्टर 75 की एक बिल्डिंग में आग लग गई. इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. टावर के नीचे से गुजर रहे एक व्यक्ति ने 12वीं मंजिल पर स्थित फ्लैट की बालकनी से आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया.

यह भी पढ़ें: नीचे रेस्टोरेंट, ऊपर पीजी... नोएडा सेक्टर-52 की इमारत में लगी आग

नोएडा के ही सेक्टर 52 में संचालित एक पीजी में भी आग लग गई. पीजी वाली इस बिल्डिंग में नीचे रेस्टोरेंट चल रहा था. शुक्रवार की सुबह इस पीजी में आग लग गई. नोएडा में आग लगने की इन दोनों ही घटनाओं में किसी जनहानि की खबर नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement