scorecardresearch
 

पहले आंध्र, अब मुंबई... कोरोना का बढ़ रहा खतरा, कई शहरों में मिले मरीज, जानिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए

देश में कोरोना वायरस का खतरा फिर से बढ़ गया है. आंध्र प्रदेश में दो मौतें और आठ सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि मुंबई में भी कोरोना का एक नया मामला सामने आया है. सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और अस्पताल में भर्ती हैं.

Advertisement
X
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 8 मामले एक्टिव हैं. (Photo- Representational)
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 8 मामले एक्टिव हैं. (Photo- Representational)

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. पहले आंध्र प्रदेश और अब मुंबई से आ रहे मामलों ने चिंता बढ़ा दी है. आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी तक इसकी चपेट में आ रहे हैं, जिसके चलते कोरानो वायरस का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है.

पिछले कुछ हफ्तों में आंध्र प्रदेश में कोरोना से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं. वहीं, फिलहाल राज्य में कोरोना के 8 एक्टिव केस रिकॉर्ड किए गए हैं. जबकि मुंबई से भी कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है. 

हाल ही में आंध्र प्रदेश के कडप्पा में कोरोना वायरस के कारण 46 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. कडप्पा के मासापेटा इलाके का रहने वाला ये व्यक्ति कोरोना वायरस से बुरी तरह जूझ रहा था. 

मृतक को सांस लेने में बहुत तकलीफ और तेज खांसी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में जब मरीज का एक्स-रे किया गया, तो पता चला कि वायरस की वजह से उसके दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो चुके थे और उसे गंभीर निमोनिया हो गया था.

Advertisement

कुमार सानू के बेटे कोरोना पॉजीटिव

मुंबई में भी कोरोना की एंट्री हो गई है. सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. 'बिग बॉस' के पूर्व कंटेस्टेंट रहे जान ने 12 जुलाई को खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये जानकारी दी. वो इस समय अस्पताल में भर्ती हैं और अपना इलाज करा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कोरोना रिटर्न्स! दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब, आंध्र प्रदेश में 46 साल के शख्स की हुई तड़प-तड़प कर मौत

कोरोना से बचाव के लिए सावधानियां

  • मास्क पहनें: भीड़भाड़ वाले इलाकों, बाजारों और अस्पतालों में जाते समय मास्क का इस्तेमाल जरूर करें.
  • लक्षणों को न छुपाएं: अगर आपको तेज खांसी, बुखार या सांस लेने में थोड़ी भी तकलीफ महसूस हो, तो इसे आम फ्लू समझकर नजरअंदाज न करें. तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.
  • हाथों को साफ रखें: बाहर से आने के बाद हाथों को साबुन-पानी से अच्छी तरह धोएं या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.
  • कमजोर इम्यूनिटी वाले रहें सतर्क: जो लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं, ज्यादा शराब पीते हैं या धूम्रपान करते हैं, उन्हें खास तौर पर सावधान रहना चाहिए क्योंकि उनके फेफड़ों पर संक्रमण का असर जल्दी होता है.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement