scorecardresearch
 

'फास्ट-ट्रैक कोर्ट की बात नहीं, युवाओं की बात सुनें PM मोदी', CJP प्रोटेस्ट पर बोले अरविंद केजरीवाल

गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने गुरुवार को पणजी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात बता रहे हैं.

Advertisement
X
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बड़ा होता जा रहा है. (File Photo: ITG)
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बड़ा होता जा रहा है. (File Photo: ITG)

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने छात्रों के प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युवाओं की बात सुनने की अपील की है. गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे केजरीवाल ने गुरुवार को पणजी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की बात बता रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा, 'युवा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहते हैं, लेकिन मोदी जी उन्हें फास्ट ट्रैक कोर्ट दे रहे हैं. प्रधानमंत्री युवाओं की वह मांग पूरी नहीं कर रहे हैं, जो वे कर रहे हैं. प्रधानमंत्री को प्रदर्शन कर रहे युवाओं की बात सुननी चाहिए और उनकी मांगों पर ध्यान देना चाहिए.'

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्द और सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश देने की भी बात कही थी.

केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन लगातार बड़ा होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस, सेंट्रल पार्क और जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं. केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि उन्हें प्रदर्शन कर रहे युवाओं की आवाज सुननी चाहिए.

Advertisement

आप संयोजक ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की आशंका भी जताई. उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए कनॉट प्लेस की कई दुकानें बंद हैं और बड़ी संख्या में अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है. केजरीवाल ने कहा कि लोगों को आशंका है कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

बता दें कि CJP के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने सोमवार को 'संसद चलो' मार्च निकाला था. प्रदर्शनकारी NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मामलों में जवाबदेही तय करने के साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement