scorecardresearch
 

रेजीनगर-नंदीग्राम से नगांव तक... 6 सीटों पर उपचुनाव का महासंग्राम, आज होगी वोटिंग

पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव है. असम की नगांव लोकसभा सीट, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतदान किया जाएगा.

Advertisement
X
उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. (Photo: ITG)
उपचुनाव के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. (Photo: ITG)

देश में आज यानी मंगलवार को पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव है. इस चुनावी संग्राम में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI समेत कई प्रमुख दल आमने-सामने हैं.

खासकर पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर बने विशेष राजनीतिक समीकरणों के चलते मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है. बता दें, चुनावी नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.

असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी आज उपचुनाव है. इस सीट से बीजेपी ने पूर्व आईएएस अधिकारी देबाशीष शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.  वहीं, कांग्रेस की ओर से पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा चुनावी मैदान में हैं. उधर, एआईयूडीएफ ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को प्रत्याशी बनाकर इस चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.

नंदीग्राम और रेजीनगर 

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को दो विधानसभा सीटों (नंदीग्राम और रेजीनगर) पर उपचुनाव है. नंदीग्राम सीट बीजेपी के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि यहां से सीएम शुभेंदु अधिकारी ने जीत दर्ज की थी. भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगहों से विजयी होने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट छोड़ दी, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में प्रचार का आखिरी दिन, वोटरों को साधने के लिए BJP-कांग्रेस समेत दलों ने झोंकी ताकत

यहां से बीजेपी ने हसीरानी रथ को उम्मीदवार बनाया है. वहीं, कांग्रेस ने मिलन प्रधान को मैदान में उतारा है.

वहीं, रेजीनगर की बात करें तो यहां से हुमायूं कबीर की पार्टी की ओर से उनके बेटे गुलाम नबी आजाद को प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, बीजेपी ने शंकराव (शखारव) सरकार को उम्मीदवार बनाया है. ममता बनर्जी गुट ने रबीउल आलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि बागी गुट ने सफीउद्दीन शेख को मैदान में उतारा है. रेजीनगग सीट हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद खाली हुई थी. 

इसके साथ ही मंगलवार को तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट और धारापुरम विधासनभा सीट के लिए भी उपचुनाव है. वहीं, पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement