
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर Karbonn वापसी करने की तैयारी में है. कंपनी दो नए 5G स्मार्टफोन Karbonn Rebel 5G और Karbonn Rebel Pro लेकर आ रही है. खास बात यह है कि दोनों फोन में बड़ी बैटरी और नए फीचर्स देखने को मिलेंगे. एक फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी, तो दूसरे में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा. दोनों फोन Amazon पर लिस्ट हो चुके हैं. ऐसे में इनके कई फीचर्स सामने आ गए हैं.
अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में नया 5G फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Karbonn के ये फोन आपके लिए एक ऑप्शन हो सकते हैं. आइए जानते हैं इन दोनों फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है.
कब खरीद सकते हैं और कितनी है कीमत?
अब बात करते हैं इन दोनों फोन की कीमत और बिक्री की. Amazon के ऑफिशियल पेज पर Karbonn Store में इन फोन के बैनर देखे जा सकते हैं. कीमत की बात करें तो Karbonn Rebel 5G की कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. वहीं, Karbonn Rebel Pro की कीमत 11,499 रुपये देखने को मिल रही है.
अगर आप इन दोनों में से कोई फोन खरीदना चाहते हैं, तो 4 नवंबर से Amazon पर इन्हें खरीदने का मौका मिलेगा. आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन में
यह भी पढ़ें: सालों बाद वापसी करेगा स्वदेशी ब्रांड Karbonn, आ रहा सस्ता 5G स्मार्टफोनक्या-क्या खास फीचर्स मिलने वाले हैं.
Karbonn Rebel 5G में मिलेगी 7000mAh बैटरी
सबसे पहले बात करते हैं Karbonn Rebel 5G की. इस फोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा. इसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक होगी. यानी घर के अंदर और सामान्य रोशनी में स्क्रीन देखने में परेशानी नहीं होनी चाहिए.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी है. इसके साथ 18W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा. यह फोन ब्लू, गोल्ड और सिल्वर कलर में आ सकता है.
यह भी पढ़ें: Jio Vs Starlink: जब भारत में लॉन्च होगी जियो और स्टारलिंक की सैटेलाइट सर्विस, कैसे करेगा काम?
Karbonn Rebel Pro में मिलेगा 120Hz डिस्प्ले
अब बात करते हैं Karbonn Rebel Pro की. इस फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा. इससे फोन चलाते समय स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट ज्यादा स्मूद हो सकता है.

इस फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलेगी. इसे चार्ज करने के लिए 20W USB Type-C चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा. फोन ब्लू, बरगंडी, गोल्ड और ग्रे कलर में आ सकता है.
Android 16 के साथ आएंगे दोनों फोन
Karbonn के दोनों स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेंगे. कंपनी इन फोन के साथ दो साल तक Android अपडेट और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने वाली है.
इसके अलावा फोन में क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा. यानी पहले से गैर-जरूरी ऐप्स इंस्टॉल नहीं मिलेंगे. दोनों फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया जाएगा. साथ ही बॉक्स में चार्जर और USB Type-C केबल मिलने की बात कही गई है.