चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी की पांच विधानसभा सीटों तथा असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराने की घोषणा की. इन सभी सीटों पर मतदान 6 अक्टूबर 2026 को होगा. मतगणना 9 अक्टूबर को कराई जाएगी. पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर तक समाप्त हो जाएगी.
इसी साल बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया गया था. बिहार की बांकीपुर सीट पूर्व विधायक नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. नितिन नवीन के विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया.
बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार उपचुनाव में जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर भी मैदान में थे. इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज हासिल की. उन्होंने बीजेपी के नीरज कुमार को 18,953 वोटों से हराया. इस सीट से पीके ने अपनी चुनावी पारी की शुरुआत की.
गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुआ. यह सीट विधायक योगेशभाई नरांदास पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी. चुनाव आयोग ने 6 जुलाई को इन तीनों सीटों के लिए अधिसूचना जारी की थी.
मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की अयोग्यता के बाद रिक्त हुई. इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा की थी.
उत्तर प्रदेश के बिठूर नगर पंचायत उपचुनाव में बीजेपी ने राणा समरेंद्र सिंह के साथ जीत हासिल की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आदर्श द्विवेदी को 2,483 मतों के अंतर से हराया. कुल 65 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें बीजेपी ने अपनी पकड़ मजबूत की.
उपचुनावों के नतीजों के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है. अपने इस पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन के साथ जनता का विश्वास एक बार फिर से दिखाई दिया है. गौरतलब है कि असम के नगा लोकसभा क्षेत्र और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है.
देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनावों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं. पश्चिम बंगाल की बात करें तो यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का जादू एक बार फिर चलता हुआ दिखाई दे रहा है. नंदीग्राम और रेजी नगर विधानसभा सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने शुरुआती बढ़त बना ली है. नंदीग्राम में बीजेपी की हासि रानी रात ने महज दो राउंड की मतगणना में ही करीब 19,600 वोटों की बड़ी लीड हासिल कर ली है, जिससे समर्थकों में भारी उत्साह है. दूसरी ओर, असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी बीजेपी की स्थिति मजबूत बनी हुई है. यहां बीजेपी उम्मीदवार देबाशीष शर्मा करीब 70,000 वोटों के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं. इस सीट पर दूसरे स्थान पर एआईयूडीएफ के बदरुद्दीन अजमल हैं, जबकि तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार शिवा बनी बोरा चल रहे हैं. यह सीट पहले कांग्रेस के पास थी, इसलिए यहां बीजेपी की यह बढ़त काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य की बात करें तो यहां मदुरांतकम और धारापुरम विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ टीवी के उम्मीदवार काफी आगे चल रहे हैं.
पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शानदार प्रदर्शन किया है. राज्य की नंदीग्राम और मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती राउंड की वोटिंग काउंटिंग के बाद दोनों ही सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार अपने विरोधियों से बहुत आगे चल रहे हैं. नंदीग्राम में बीजेपी प्रत्याशी हासी रानी रथ ने पांचवें राउंड की गिनती के बाद 40 हजार से अधिक वोटों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली है.
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर सीट पर उपचुनाव में मतों की गणना में भाजपा का दबदबा कायम है. हुमायूं कबीर के सीट छोड़ने के बाद इस सीट पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हुआ था. शुक्रवार सुबह 8 बजे से मतों की गणना चल रही है.
आज चार राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर और असम की नगांव सीट BJP प्रत्याक्षी आगे हैं. वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी पर अशोक आनंद ने जीत हासिल की है. तमिलनाडु की दो सीटों पर भी काउंटिंग जारी है.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार हांसीरानी रथ ने कांग्रेस से भारी बढ़त बना ली है. आठवें राउंड तक हंसी रानी रथ को 89,709 वोट मिले हैं.
श्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की छह सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान हुआ था. इनमें पांच विधानसभा सीटें और असम की नगांव लोकसभा सीट शामिल है. मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी.
देश की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर बाय-इलेक्शन खत्म हो गया है. अब इसके नतीजे 9 अक्टूबर को सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में छिटपुट हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए हैं.
उपचुनाव में इस बार वोटरों का रुझान काफी मजबूत नजर आया. पांच विधानसभा सीटों पर मतदान को लेकर सामने आए ताजा आंकड़ों में कई सीटों पर दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली. किस सीट पर सबसे ज्यादा वोट पड़े और कहां मुकाबला सबसे करीबी रहा, जानिए पूरी जानकारी.
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव है. असम की नगांव लोकसभा सीट, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतदान किया जाएगा.
6 अक्टूबर को भारत के छह राज्यों की छह प्रमुख विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. असम की नगांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटें, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मतदान होगा.
नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए रविवार शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान और BJP उम्मीदवार हसीराई राठ समेत कई दलों के उम्मीदवार प्रचार में जुटे हैं. रेजीनगर में BJP, कांग्रेस, AJUP और TMC के दोनों धड़े मैदान में हैं. दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को वोटिंग और 9 अक्टूबर को काउंटिंग होगी.
पश्चिम बंगाल के रेजीनगर में चुनावी जुलूस के दौरान ट्रक की चपेट में आने से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बच्चों को टॉफियां बांटी जा रही थीं, इसी दौरान एक छोटे ट्रक ने कथित तौर पर लड़की को टक्कर मार दी.
कलकत्ता हाई कोर्ट ने बीजेपी उम्मीदवार हसीरानी रथ की उम्मीदवारी रद्द करने की कांग्रेस की याचिका को खारिज कर दिया है. कांग्रेस ने याचिका में जन्म प्रमाण पत्र और शैक्षणिक योग्यता में गड़बड़ियों का आरोप लगाया था. जस्टिस कृष्णा राव ने इस याचिका को अस्वीकार करते हुए हसीरानी रथ को नंदीग्राम उपचुनाव लड़ने की अनुमति दी है.
पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर सीटों पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले पुलिस ने TMC नेता शेख शहाबुद्दीन के नंदीग्राम स्थित घर की तलाशी ली. यह तलाशी 15-20 साल पुराने मामलों के सिलसिले में की गई.
तमिलनाडु में उपचुनाव के दौरान सरकार की एक नई योजना ने विवाद खड़ा कर दिया है. विजय सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं को 1 ग्राम सोने की अंगूठी मुफ्त देने की योजना शुरू की है. एक सोशल एक्टिविस्ट ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है.
रेजीनगर उपचुनाव के लिए ममता तृणमूल ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. इस चुनाव में प्रचार की जिम्मेदारी खुद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी संभालेंगे. इस सूची में कल्याण बनर्जी, सोवनदेब चट्टोपाध्याय, सौगत रॉय भी शामिल हैं.
पश्चिम बंगाल में 6 अक्टूबर को होने वाले रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वह हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) से जुड़े हैं. गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प के मामले में हुई.
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया गया था. अब मिलन प्रधान को 3 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस बीच 4 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.
नंदीग्राम उपचुनाव से पहले ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान करते हुए कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की है. ममता गुट अब इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारेगा. यह फैसला ममता गुट की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे के नामांकन वापस लेने के बाद आया है.