नगांव (Nagaon) असम का एक प्रमुख जिला है, जिसे राज्य का “दिल” भी कहा जाता है. वजह साफ है, यह इलाका भौगोलिक रूप से भी अहम है और सांस्कृतिक रूप से भी काफी समृद्ध. यहां शहर और गांव दोनों की झलक एक साथ देखने को मिलती है.
नगांव खेती-किसानी के लिए जाना जाता है. धान यहां की मुख्य फसल है, इसलिए इसे असम का “राइस बाउल” भी कहा जाता है. आसपास हरियाली, खेत और छोटी-छोटी नदियां इस इलाके को खास बनाती हैं. बारिश यहां अच्छी होती है, जिससे खेती को फायदा मिलता है.
पर्यटन की बात करें तो नगांव के पास स्थित Kaziranga National Park दुनिया भर में मशहूर है. एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध यह राष्ट्रीय उद्यान हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है. इसके अलावा Laokhowa Wildlife Sanctuary भी वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास जगह है.
नगांव शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में भी आगे रहा है. असमिया भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने में इस जिले का योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है. यहां के लोग सरल स्वभाव के होते हैं और त्योहारों को बड़े उत्साह से मनाते हैं. बिहू जैसे पारंपरिक पर्व यहां खास धूमधाम से मनाए जाते हैं.
नगांव ऐसा जिला है जहां परंपरा, खेती, प्रकृति और संस्कृति का खूबसूरत मेल देखने को मिलता है. अगर आप असम को करीब से समझना चाहते हैं, तो नगांव जरूर देखना चाहिए.
आज चार राज्यों की छह सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना हो रही है. पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर और असम की नगांव सीट BJP प्रत्याक्षी आगे हैं. वहीं पुडुचेरी की थट्टनचावडी पर अशोक आनंद ने जीत हासिल की है. तमिलनाडु की दो सीटों पर भी काउंटिंग जारी है.
देश की पांच विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर बाय-इलेक्शन खत्म हो गया है. अब इसके नतीजे 9 अक्टूबर को सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में छिटपुट हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और मतदान में गड़बड़ी के आरोप भी सामने आए हैं.
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजकर 23 मिनट पर असम के नगांव में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया.
पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव है. असम की नगांव लोकसभा सीट, बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मंगलवार को मतदान किया जाएगा.
6 अक्टूबर को भारत के छह राज्यों की छह प्रमुख विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. असम की नगांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटें, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मतदान होगा.
असम में नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान समागुड़ी में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प हो गई. कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पत्थरों और बोतलों से हमले के बाद सीआरपीएफ ने लाठीचार्ज किया. पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में लिया है.
कांग्रेस ने असम की नगांव लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पूर्व विधायक सिबामोनी बोरा को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनकी उम्मीदवारी को मंजूरी दी.
पूर्व IAS अधिकारी देबाशीष शर्मा को अपने पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लेने के एक हफ्ते बाद ही बीजेपी से उपचुनाव का टिकट मिल गया है. रिटायरमेंट के कुछ दिनों बाद ही शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया था और अब उन्हें नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव का टिकट मिला है.
देबाशीष शर्मा साल 1992 में असम सिविल सर्विस में शामिल हुए थे. उनकी पहली पोस्टिंग बारपेटा में हुई थी. अब करीब तीन दशक के प्रशासनिक अनुभव के साथ देबाशीष अपना सियासी सफर शुरू करने जा रहे हैं.