scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब में शिवसेना नेता को फंसाने ASI की फर्जी रेड, कैमरे में हुई कैद

पंजाब में शिवसेना नेता को फंसाने ASI की फर्जी रेड, कैमरे में हुई कैद

पंजाब में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है. खन्ना क्षेत्र में शिवसेना नेता महंत कश्मीर गिरी को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है. सीसीटीवी फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम ने शिवसेना नेता के घर पर छापेमारी कर गद्दे के नीचे से हेरोइन बरामद करने का दावा किया था. इसके तुरंत बाद महंत कश्मीर गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, पुलिस अधिकारियों को यह अंदाजा नहीं था कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो रही थी. सीसीटीवी फुटेज देखने पर सच्चाई सामने आई. इसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि पुलिस की आधिकारिक छापेमारी से ठीक पहले सादे कपड़ों में एक पुलिस कचगर्मचारी कमरे में दाखिल हुआ. उसने चुपके से बिस्तर के गद्दे के नीचे एक पैकेट रखा. इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और उसी जगह से पैकेट बरामद कर नेता को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
Advertisement