बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने स्टारलिंक के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस पर स्टारलिंक के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत ने ट्वीट कर सवाल उठाया था कि आपत्तियों के बावजूद महज 12 घंटे के अंदर एयरटेल और जियो ने स्टारलिंक के साथ साझेदारी की घोषणा कैसे कर दी. संबित पात्रा ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाते हुए राहुल गांधी के स्टारलिंक पर दिए गए बयान पर भी सवाल उठाया.
संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने स्टारलिंक का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि देश में एक व्यक्ति का अधिपत्य है. पात्रा ने राहुल गांधी के 'मोदी बनान मीर जाफर' वाले बयान पर भी पलटवार किया.
उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क पर अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है और बिना चुनाव के सत्ता में आने की मंशा रखी जा रही है. पात्रा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे प्रधानमंत्री बनने के लिए दोहरे मानदंड अपना रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेहनत की बजाय ये लोग सब कुछ करेंगे.
यह भी पढ़ें: संबित पात्रा ने गिनाए झूठ, सुधांशु त्रिवेदी ने किया सवाल! BJP का राहुल गांधी पर पलटवार
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि जब 2025 के अंत में विदेशी कंपनी के भारत में सैटेलाइट सेवा शुरू करने को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे, तो अब राहुल गांधी का रुख इससे अलग क्यों है? उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे की कहना समझने की जरूरत है.
इसके अलावा, संबित पात्रा ने शनिवार को दिल्ली में कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदर्शन का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेता शनिवार को बीजेपी कार्यालय के पास पहुंचे थे. उन्होंने इसे लोकतंत्र के जीवित होने का उदाहरण बताया. पात्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र जीवित है, तभी लोग सड़कों पर आवागमन कर रहे हैं और यही वजह है कि कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ नेता बीजेपी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे.