संबित पात्रा (Sambit Patra) 2014 से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं और वर्तमान में पर्यटन विभाग में अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं. वह पेशे से एक डॉक्टर हैं. उनका राजनीतिक करियर 2010 में शुरू हुआ, जब वह भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता के रूप में शामिल हुए. 2012 में, पात्रा दिल्ली के कश्मीरी गेट से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नगरपालिका चुनाव हार गए और उसी समय पूर्ण रूप से राजनीति करने के लिए अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया.
पात्रा की पहली नौकरी हिंदू राव अस्पताल में थी. उन्हें 2017 में तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) के बोर्ड का एक स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया गया था. 30 नवंबर 2021 को उनको भारत पर्यटन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया (Sambit Patra Job) .
पात्रा का जन्म 13 दिसंबर 1974 को बोकारो स्टील सिटी में एक उड़िया परिवार में हुआ था (Sambit Patra Born). उन्होंने अपनी प्राथमिक और इंटरमीडिएट की पढ़ाई चिन्मय विद्यालय, बोकारो से की. उन्होंने 1997 में वीर सुरेंद्र साई इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, बुर्ला, संबलपुर, ओडिशा से एमबीबीएस किया और 2002 में श्री रामचंद्र भंज मेडिकल कॉलेज, कटक, उत्कल विश्वविद्यालय से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) किया (Sambit Patra Education).
उन्होंने 2003 में यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा उत्तीर्ण की और एक चिकित्सा अधिकारी के रूप में हिंदूराव अस्पताल से जुड़ गए (Dr Sambit Patra).
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली में 10 लाख लोगों के जुटने के दावे पर सवाल उठाया. उन्होंने मैदान की तस्वीरें दिखाते हुए 28 हजार कुर्सियों में 5 से 7 हजार के खाली होने और मैदान के बड़े हिस्से में लोगों के नहीं होने का दावा किया.
लोकसभा में राहुल गांधी के आरएसएस को एंटी वुमन बताने वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बयान महिलाओं के प्रति असम्मान दर्शाते हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी के साथ मारपीट की है और समाज को उन्हें दरकिनार कर देना चाहिए.
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कहा है कि हां, हम देश में रिजीम चेंज चाहते हैं, इसमें कुछ भी गलत नहीं है, ये सरकार भारत में चुनावी लोकतंत्र को कुचलने पर आमदा है. प्रशांत भूषण के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि ये देश किसी की मिल्कियत नहीं है.
बीजेपी सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने स्टारलिंक के मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला किया है. उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाते हुए राहुल गांधी के बयान पर सवाल खड़े किए और कांग्रेस नेताओं के ट्वीट्स पर भी प्रतिक्रिया दी.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने INDIA ब्लॉक के मार्च को लेकर विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता परिवर्तन और राहुल गांधी को सत्ता में लाने के लिए लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रायोजित हमले किए जा रहे हैं.
संबित पात्रा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद हर बार संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगाकर विपक्ष देश के मतदाताओं के जनादेश का अपमान कर रहा है.
शनिवार को बीजेपी के नए पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस बैठक में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के सम्मान और इसके विरासत की रक्षा के लिए प्रस्ताव पारित किया गया.
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर BJP ने जवाब दिया है. संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन में कोई फायरिंग नहीं हुई और छात्रों के मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.
बीजेपी प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी और कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दों पर डबल स्टैंडर्ड अपनाने, कर्नाटक और झारखंड के मामलों पर चुप रहने और संसद में हंगामे की वजह से अहम बिलों पर चर्चा नहीं होने देने का आरोप लगाया.
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर संसद में पप्पू यादव के प्रदर्शन को लेकर विपक्षी दलों पर हमला बोला और कहा कि विपक्षी नेताओं ने सनातन का अपमान किया है.
एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद राहुल गांधी ने छात्रों पर कार्रवाई, पैलेट गन और अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार पर हमला बोला. बीजेपी ने आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया.
बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में छात्रों पर गोली नहीं चली. राहुल संसद में झूठ का पुलिंदा लेकर आए थे. उनके पास किसी तरह के तथ्य नहीं थे. गोली चलाने की बात झूठ है. उन्होंने सदन में झूठ बोला और देश को भ्रमित करने की कोशिश की.
बंगाल के दीघा स्थित जगन्नाथ मंदिर को लेकर शुरू हुआ 'धाम' विवाद अब नए मोड़ पर पहुंच गया है. ओडिशा सरकार और पुरी से जुड़े नेताओं की आपत्तियों के बाद बंगाल सरकार ने मंदिर के नाम से 'धाम' शब्द हटाने पर सहमति जता दी है.
BJP ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं. बीजेपी के सांसद और मुख्य प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपी लगाया कि राहुल गांधी पिछले 22 साल में 54 बार विदेश यात्रा कर चुके हैं. बीजेपी ने सवाल किया की राहुल गांधी की विदेश यात्रा की फनडिंग कौन कर रहा है? इन यात्राओं पर करीब 60 करोड़ का खर्चा आया है. जबकि राहुल गांधी की घोषित संपत्ति करीब 21 करोड़ है.
दिल्ली में BRICS विदेश मंत्री समिट हो रहा है. अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होने वाली ये BRICS की पहली बैठक है. ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान युद्ध को लेकर क्या मंथन हो सकता है, और किन-किन मुद्दों पर होगी चर्चा? देखें आज सुबह.
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें उन्होंने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर कई संगीन आरोप लगाए. संबित पात्रा ने कहा कि
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी नेता संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी ने पिछले 22 वर्षों में अपनी 54 विदेश यात्राओं पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. उन्होंने राहुल की घोषित आय और इन यात्राओं के खर्च के बीच भारी अंतर पर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहकर विवादित बयान दिया है. ऐसे में बीजेपी के कई नेताओं ने उनपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और माफी मांगने की मांग की है. बीजेपी नेताओं ने खड़गे के बयान को प्रधानमंत्री और जनता का अपमान बताया है.
कांग्रेस कार्यालय और बड़े नेताओं ने लोगों को वर्ल्ड एआई समिट के खिलाफ ट्वीट या रील बनाने पर मोटी रकम देने का मैसेज भेजा है. अगर कोई व्यक्ति इस विषय में ट्वीट करता है या रील बनाता है तो उसे 25,000 से 1,00,000 रुपये तक की राशि देने की बात कही गई है. यह खबर ट्वीट्स और रील्स के जरिए सामने आई है, जिससे पता चलता है कि इस तरह के संदेशों का प्रचार हो रहा है.
मैं यह बताना चाहता हूं कि जो वर्ल्ड एआई समिट आयोजित हुई थी, उसके पीछे एक अच्छी तरह से सोचा समझा और योजनाबद्ध अरेंजमेंट था. सोशल मीडिया पर भी हमने देखा कि रील्स बड़ी संख्या में चल रही थीं, जिनमें लोगों ने स्पष्ट रूप से ट्वीट करके बताया कि उन्हें कांग्रेस कार्यालय और कांग्रेस के बड़े नेताओं से मैसेज प्राप्त हुए थे. इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि समिट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार और संदेशों का प्रसार योजनाबद्ध था.
कांग्रेस पार्टी का परिवार ही इसका असली रूप है. नेहरू, इंदिरा, सोनिया गांधी, राजीव गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा जैसे प्रमुख नेता इसके मुख्यार्म हैं. उनकी असलियत को जनता के सामने संपूर्ण रूप से बार-बार प्रस्तुत करना आवश्यक है ताकि लोगों को कांग्रेस की वास्तविकता का ज्ञान हो सके. इस परिवार के सदस्यों के बारे में सटीक जानकारी देना और उनकी भूमिका को समझाना जरुरी है.