scorecardresearch
 

ममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- चाकू लेकर आई, साड़ी खींची

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल के उद्घाटन के दौरान एक युवती ने हमला करने की कोशिश की.

Advertisement
X
ममता बनर्जी एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई है
ममता बनर्जी एक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रही थीं, जहां उनके साथ यह घटना हुई है

पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि कोलकाता के कालीघाट में दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन करने जा रहीं ममता बनर्जी पर एक युवती ने हमला करने की कोशिश की. आरोप है कि युवती ने ममता बनर्जी की साड़ी खींची और उसके पास से चाकू भी बरामद हुआ.

इस कथित घटना को लेकर स्थानीय तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद से टीएमसी नेता लगातार लोगों के गुस्से और हमले का शिकार होते आए हैं. अब इसकी आंच टीएमसी चीफ तक भी पहुंचती हुई दिख रही है. 

TMC सांसद डोला सेन ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले की कोशिश को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद डोला सेन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि कोलकाता के कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास के बाहर एक महिला ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उन पर हमला करने की कोशिश की. शिकायत के मुताबिक, महिला कथित तौर पर नशे की हालत में थी और अपशब्द कह रही थी. 

Advertisement

इसी दौरान उसने आक्रामक तरीके से ममता बनर्जी के करीब पहुंचने की कोशिश की. इस घटना को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही पार्टी ने अपनी नेता की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं. हालांकि, महिला के नशे में होने और हमले की कोशिश के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में 4 मई को नतीजों के बाद पहली बार अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंके गए थे. तब सोनारपुर में लोगों के एक समूह ने उनके खिलाफ चोर चोर के नारे लगाए और उनका विरोध किया था. इस दौरान अभिषेक पर अंडों के अलावा जूते और पत्थर तक फेंके गए उनसे हाथापाई हुई थी. इसके बाद टीएमसी नेताओं पर अंडों से हमलों का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि ममता बनर्जी के घर के बाहर तक जा पहुंचा. अभिषेक बनर्जी के बाद कुणाल घोष जनता के गुस्से का शिकार बने. उन पर एक युवक ने अंडों से हमला किया था. इस दौरान कुणाल घोष ममता बनर्जी के घर के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे, तभी अंडा उनके सिर पर लगा था.

सितंबर 2026 में हुगली के उत्तरपाड़ा में ममता बनर्जी की एक रैली में शामिल होने जा रहे कुणाल घोष की कार को घेरकर उस पर अंडे और पत्थर फेंके गए थे, जिससे वाहन का शीशा टूट गया था.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement