scorecardresearch
 

असम: दुर्गा पूजा पंडाल से लौट रहे युवकों की कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत

मंगलदई में मां दुर्गा के दर्शन के बाद छह युवक हंसी-खुशी घर लौट रहे थे. किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पल में यह सफर कितना भयावह होगा. असम के दरांग में आधी रात के करीब उनकी कार मालवाहक ट्रक से टकरा गई.

Advertisement
X
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई (Representational)
सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई (Representational)

असम के दरांग जिले से बड़ा हादसा सामने आया है. 19 अक्तूबर को दुर्गा पूजा में पंडाल से लौट रहे युवकों की कार ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए. सोमवार को पुलिस ने हादसे की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, हादसा धुला इलाके के सरकार चारियाली में एनएच-15 पर आधी रात के आसपास हुआ. कार में सवार सभी छह युवक मंगलदई शहर में दुर्गा पूजा के पंडाल देखने के बाद खरुपेटिया स्थित अपने घर लौट रहे थे.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक सेडान कार से घर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी टक्कर एक मालवाहक ट्रक से हुई. भीड़ंत के समय कार में छह युवक सवार थे. ये सभी खरुपेटिया के रहने वाले थे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया.

खरुपेटिया के रहने वाले थे युवक

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अंकुश दास, प्रीतम दास और मिथुन साहू के रूप में हुई है. तीनों खरुपेटिया के वार्ड 7 के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, अंकुश दास और प्रीतम दास एक ही परिवार से थे. वहीं हादसे में घायल तीन युवकों की पहचान सागर साहा, गणेश दास और सोनाई सरकार बताई जा रही है. फिलहाल तीनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में कार के पहिए के पास मिली 2-3 दिन की नवजात बच्ची, CCTV में कैद हुई घटना

उदलगुड़ी से 19 अक्टूबर को मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब युवक मंगलदई शहर से लौट रहे थे. वहां रुक कर उन्होंने पूजा पंडाल में दर्शन किए. घर लौटते समय सरकार चारियाली के पास उनकी कार आगे जा रहे मालवाहक ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद कार में सवार सभी छह युवकों में से दो की मौके पर मौत हो गई और चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से एक घायल की बाद में मौत हो गई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement