scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 8 जुलाई 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में TMC की रैली में हिंसा भड़कने के बाद अब ममता बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें ममता एक टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारती नजर आ रही हैं.

Advertisement
X
ममता बनर्जी का TMC वर्कर को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल है. (Photo- ITGD)
ममता बनर्जी का TMC वर्कर को थप्पड़ मारते वीडियो वायरल है. (Photo- ITGD)

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बरुईपुर में रैली के दौरान अपने ही कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इन खबरों के अलावा, शेयर बाजार बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. पढ़ें बुधवार शाम की बड़ी खबरें.

ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़, गुस्से में लाल पूर्व CM का Video आया सामने

ममता बनर्जी ने अपने ही कार्यकर्ता को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया है. दरअसल, ममता घायल TMC कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजने के लिए कारों का इंतजाम कर रही थीं. इसी दौरान उनको उनके ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने घेर लिया. इस पर ममता ने अपने पीछे खड़े एक TMC कार्यकर्ता को थप्पड़ जड़ दिया. ये सब बरुईपुर में रैली के दौरान हुआ.

इंडोनेशिया में ओ३म्-ओ३म्, PM मोदी और प्रबोवो ने प्रांबानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने योग्याकार्ता में प्रम्बानन मंदिर के जीर्णोद्धार प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया. इस प्रोजेक्ट का जिम्मा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, इंडोनेशिया के संस्कृति मंत्रालय और इंडोनेशियन हेरिटेज इंस्टीट्यूट को दिया गया है. यह मंदिर इंडोनेशिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है.

Advertisement

Trump Impact On Stock Market: फिर होगी जंग? आर-पार के मूड में ट्रंप, एक बयान और 9 लाख करोड़ स्वाहा... बाजार में कोहराम

शेयर बाजार बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 1677 अंक फिसलकर 76 हजार 503 पर क्लोज हुआ, तो वहीं निफ्टी 516 अंक की गिरावट लेकर 23 हजार 882 पर बंद हुआ. Reliance, HDFC Bank, IndiGo, TCS समेत तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयर बिखरे हुए नजर आए और निवेशकों के झटके में करीब 9 लाख करोड़ रुपये डूब गए.

PF Interest Credit: एक साथ 34 करोड़ लोगों को खुशखबरी देने की तैयारी, सरकार ने तारीख भी बताई... चेक करें खाता

पीएफ खाताधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया के मुताबिक 15 जुलाई को देश के लगभग 34 करोड़ पीएफ लाभार्थियों के खातों में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ब्याज की राशि जमा होगी. केंद्र सरकार इस बार कुल 1.44 लाख करोड़ रुपये की भारी भरकम ब्याज राशि सीधे सब्सक्राइबर्स के खातों में ट्रांसफर करेगी.

बहन की शादी का जश्न, जाह्नवी कपूर ने जमकर बजाया ढोल, खूब लगाए ठुमके, Video

जाह्नवी कपूर ने बहन अंशुला कपूर की शादी में अपनी मस्ती और एनर्जी से महफ़िल लूट ली. कंधे पर ढोल टांगकर उन्होंने ज़ोरदार अंदाज़ में ढोल बजाया, जिसकी बीट्स पर मेहमान झूम उठे. अब उनका वीडियो भी वायरल हो रहा है. बॉनी कपूर की बेटी अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ़्रेंड रोहन ठक्कर संग मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रॉयल अंदाज़ में शादी रचाई. 

Advertisement

तुर्की ले आया समंदर का 'दैत्य', चीन के टक्कर का है जहाजों को नष्ट करने वाला TAYFUN Block-3

तुर्किए की प्रमुख डिफेंस कंपनी Roketsan ने ब्लैक सी में TAYFUN Block थ्री मिसाइल का टेस्ट किया. इस मिसाइल ने हाइपरसोनिक टर्मिनल स्पीड हासिल की और एक अनमैन्ड सरफेस वेसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. तुर्किए के अधिकारियों ने इसे सर्जिकल प्रिसीजन बताया. TAYFUN सीरीज तुर्किए की स्वदेशी बैलिस्टिक मिसाइल है. 

बारिश के बीच दिल्ली के रोहिणी में गिरी बिल्डिंग, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में चार मंजिला इमारत गिर गई है. बताया जा रह है बिल्डिंग पुरानी थी और बारिश के चलते हादसा हुआ. आशंका है कि मलबे में कुछ लोग दबे हो सकते हैं. हादसे की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस और अन्य बचाव एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं. फंसे हुए लोगों को रेस्क्यू किए जाने के लिए ऑपरेशन शुरू हो गया है.

भीषण लैंडस्लाइड से लोनावला जाने वाला रूट ठप, ट्रेन की पटरी से मलबा हटाने में जुटे 1100 कर्मचारी

मध्य रेलवे के लोनावला-कर्जत घाट सेक्शन में भारी बारिश के बाद बड़ी रेल दुर्घटना टल गई, लेकिन यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है. 6 जुलाई को हुई मूसलाधार बारिश की वजह से इस रूट पर कई जगहों पर भूस्खलन हो गया था. इससे रेल पटरियों पर भारी मलबा जमा हो गया और ट्रेन सेवाएं ठप हो गईं. इस रूट की बहाली का काम शुरू कर दिया है. 

Advertisement

बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले, AIIMS पटना का होगा विस्तार, 4 शहरों तक दौड़ेगा RRTS

बिहार कैबिनेट ने 22 एजेंडों पर मोहर लगाते हुए AIIMS पटना के विस्तार, मत्स्य क्षेत्र के विकास और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जुड़े अहम फैसलों को मंजूरी दी. AIIMS विस्तार के लिए 26.76 एकड़ भूमि अधिग्रहण को स्वीकृति मिली, जबकि मत्स्य विकास के लिए BAIDCL के गठन और चार प्रमुख कॉरिडोर के लिए DPR तैयार करने का फैसला भी लिया गया.

प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर हुआ हादसा, एक्टर राजेश शर्मा को कीड़े ने काटा, हालत नाजुक

एक्टर राजेश शर्मा इस समय पश्चिम बंगाल के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं. उनको प्रभास की फिल्म स्पिरिट के सेट पर विषैले कीड़े ने काट लिया. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया.बंगाली एक्ट्रेस सुदीपा चटर्जी ने बुधवार को एक प्रेस नोट के जरिए राजेश शर्मा के साथ हुई पूरी घटना की जानकारी दी.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement