scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

सब्जी मंडी में बिकिनी पहन घूमी 30 साल की एक्ट्रेस, इतना घटाया वजन दिखने लगी 'कंकाल'! शॉक्ड फैंस

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 1/8

'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट रह चुकीं बेनाफ्शा सूनावाला भले ही इन दिनों टीवी और फिल्मों से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें लगातार सुर्खियां बटोरती रहती हैं. 

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 2/8

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है. एक्ट्रेस ने बाली वेकेशन की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका बोल्ड अंदाज और बदला हुआ लुक चर्चा का विषय बन गया है.

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 3/8

बेनाफ्शा ने बाली के एक लोकल फ्रूट और वेजिटेबल मार्केट में बिकिनी पहनकर फोटोशूट कराया. कभी हाथ में नारियल लेकर पोज देती दिखीं, तो कभी फलों के बीच खड़े होकर कैमरे के लिए स्टाइलिश अंदाज में तस्वीरें क्लिक कराईं. 

Advertisement
बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 4/8

उनका यह अनोखा फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. तस्वीरों में बेनाफ्शा हद से ज्यादा स्लिम और टोन्ड नजर आ रही हैं. उनकी पसलियां तक नजर आ रही हैं. उनकी फिटनेस में फर्क साफ दिखाई दे रहा है. फैंस उन्हें इस हाल में देख शॉक्ड हो रहे हैं.

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 5/8

हालांकि कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उन्होंने काफी ज्यादा वजन कम कर लिया है. वो कंकाल जैसी लग रही हैं. कुछ लोगों ने उनके लुक को तो पसंद किया, जबकि कुछ ने कमेंट किया कि उन्हें खुद पर हेल्दी तरीके से ध्यान देने की जरूरत है.
 

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 6/8

बाली की धूप में वेकेशन एन्जॉय करती बेनाफ्शा का स्किन टोन भी पहले के मुकाबले ज्यादा टैन नजर आ रहा है. खुले घुंघराले बाल, बिकिनी लुक और बीच वाइब्स ने उनके पूरे फोटोशूट को अलग अंदाज दिया है. कई फैंस ने उनके इस नेचुरल टैन लुक की भी तारीफ की.

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 7/8

बेनाफ्शा भले ही लंबे समय से किसी बड़े टीवी शो या फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. वह अक्सर अपने ट्रैवल, फैशन और लाइफस्टाइल की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.

बेनाफ्शा सूनावाला का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन
  • 8/8

बेनाफ्शा की इन तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. जहां कई लोगों ने उनके कॉन्फिडेंस और ग्लैमरस स्टाइल की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने चिंता जताई. हालांकि ट्रोल्स से बेखबर बेनाफ्शा ने अपने पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी लिमिटेड किया हुआ है. एक्ट्रेस की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.

 

Photos: Instagram @benafshasoonawalla

Advertisement
Advertisement