scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

सरकार ने E85 और E100 इथेनॉल फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है.

Advertisement
X
E100 यानी फ्लेक्स-फ्यूल वाली कारों में 100% इथेनॉल का इस्तेमाल होता है. Photo: ITG
E100 यानी फ्लेक्स-फ्यूल वाली कारों में 100% इथेनॉल का इस्तेमाल होता है. Photo: ITG

सरकार ने E85 और E100 फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों के लिए नियमों का रास्ता साफ किया. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर पेट्रोलिंग पर टकराव को लेकर चीन का पहला बयान आया है. इन खबरों के अलावा, बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात 'अर्नब' को लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. पढ़ें सोमवार शाम की बड़ी खबरें

बिना पेट्रोल दौड़ेंगी कारें! सरकार ने E100 फ्यूल वाली गाड़ियों का रास्ता किया साफ, जानें क्या बदलेगा 

केंद्र सरकार ने E85 और E100 इथेनॉल फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. इसके लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स में संशोधन को मंजूरी दी गई है. इससे वाहन निर्माता कंपनियों के लिए खास तौर पर इथेनॉल से चलने वाली फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियों को तैयार करने और बाजार में उतारने का कानूनी रास्ता साफ होगा. 

'हमारी पेट्रोलिंग...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव को लेकर चीन की पहली प्रतिक्रिया 

अरुणाचल प्रदेश में बॉर्डर पेट्रोलिंग पर टकराव को लेकर चीन का पहला बयान आया है. चीन ने कहा है कि वो दोनों देशों के बीच बॉर्डर पेट्रोलिंग को लेकर हुए समझौते का पालन करता है, और बॉर्डर क्षेत्रों पर सामान्य पेट्रोलिंग करता है. चीन की ओर से ये बयान तब आया है जब भारत ने कहा था कि चीन की ओर से पेट्रोलिंग के तय तौर-तरीकों का पालन नहीं करने पर LAC पर स्थितियां बिगड़ती हैं. 

Advertisement

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर भी एक्शन, उप मंत्री का दर्जा छिना, बंगला खाली करने का नोटिस 

बिहार में मोकामा के विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्हें राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही उन्हें मिला राज्य मंत्री का दर्जा भी तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है. उन्हें पटना के 1 मॉल रोड स्थित सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस भी दिया गया है.

आसिम मुनीर फिर ईरान पहुंचे, सऊदी पर हूती हमलों के बीच चार देशों की अहम मीटिंग 

पाकिस्तान के सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान पहुंच गए हैं. उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे अहम बने हुए हैं. इस दौरे का मकसद पाकिस्तान-ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना बताया गया है.

सिंबल पर TMC के दोनों गुटों को 10 दिन में देना होगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने दी मोहलत 

सुप्रीम कोर्ट ने TMC के नाम और घास के तीन पत्तियों वाले जोड़ा फूल के चुनाव चिह्न को लेकर दोनो गुटों के दावे पर चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल करने का समय बढ़ा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने ऋतुब्रत बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 और दिनों का समय दिया है. कोर्ट ने ममता बनर्जी गुट को भी जवाब दाखिल करने के लिए 10 और दिनों की मोहलत दी.

Advertisement

4 लॉन्च पैड से अंतरिक्ष में उड़ान भरेगा भारत, ISRO ने बताया अपना बड़ा प्लान

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख वी. नारायणन ने कहा है कि 2029 तक देश में चार लॉन्च पैड काम करने लगेंगे. इसके लिए तमिलनाडु के कुलसेकरपट्टिनम में करीब 2,000 एकड़ में एक नया स्पेसपोर्ट बनाया जा रहा है. यहां छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने वाले रॉकेट तैयार किए जाएंगे. इससे सैटेलाइट लॉन्च करने की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद होगी.

चक्रवात 'अर्नब' का खतरा: 10 पॉइंट में समझिए ओडिशा-आंध्र प्रदेश की तैयारी 

बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवात 'अर्नब' को लेकर ओडिशा और आंध्र प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग  के 26 अक्टूबर के पूर्वानुमान के मुताबिक, यह तूफान 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है. इसके प्रभाव से कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.  

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपियों की कोर्ट में पेशी, 28 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए 

एक्टर टाइगर श्रॉफ से जुड़े फायरिंग मामले में सोमवार को किला कोर्ट में चार आरोपियों को दोबारा पेश किया गया. इनमें कुणाल संजय, सुमित सरोलिया, राधा वर्मा और बबीता राव शामिल हैं. चारों पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई और साजिश में शामिल होने का आरोप है. कोर्ट ने चारों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. 

Advertisement

गुजरात के 4 जिलों में सूखा घोषित, किसानों के लिए सरकार ने किया बड़ा ऐलान 

गुजरात में मानसून खत्म होने के बाद सरकार ने चार जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इनमें द्वारका, कच्छ, पोरबंदर और जामनगर जिले शामिल हैं. सरकार प्रभावित किसानों को प्रति हेक्टेयर 8,500 रुपये की सहायता देगी. यह मदद अधिकतम दो हेक्टेयर जमीन तक के लिए होगी. इससे सूखे की मार झेल रहे किसानों को राहत मिल सकेगी. 

मनोज जरांगे को मिले 500 करोड़? CM फडणवीस ने दिए SIT जांच के निर्देश 

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे से जुड़े 500 करोड़ रुपये के कथित लेनदेन और ऑडियो क्लिप विवाद ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है. CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित करने के निर्देश दिए हैं. जरांगे ने  कहा कि उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement