How to Make Murmura at Home: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा खाने का मन हो तो मुरमुरे से बेहतर क्या हो सकता है. मुरमुरे से भेलपुरी, चिवड़ा और कई तरह के नमकीन स्नैक्स आसानी से बनाए जा सकते हैं. हल्के और कुरकुरे होने की वजह से मुरमुरे बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आते हैं. आमतौर पर लोग इन्हें बाजार से खरीदकर लाते हैं लेकिन आप चाहें तो आसानी से घर पर भी बना सकते हैं.
इसके लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. चावल, पानी और नमक जैसी चीजों से इन्हें आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. आइए जानते हैं घर पर चावल से कुरकुरे मुरमुरे बनाने का आसान तरीका.
2 कप चावल
जरूरत के अनुसार पानी
स्वादानुसार नमक
मोटा नमक
मुरमुरे बनाने के लिए मोटे दाने वाले उसना चावल का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा. हालांकि, चावल की किस्म और उसे सुखाने का तरीका भी मुरमुरों के फूलने पर असर डालता है.
घर पर बने मुरमुरों से आप भेलपुरी, चटपटा नमकीन या अपनी पसंद का दूसरा स्नैक बना सकते हैं. इन्हें पूरी तरह ठंडा होने के बाद एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि इनका कुरकुरापन बना रहे.