scorecardresearch
 

सिंबल पर TMC के दोनों गुटों को 10 दिन में देना होगा जवाब, सुप्रीम कोर्ट ने दी मोहलत

सुप्रीम कोर्ट ने ऋतुब्रत बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया है. कोर्ट ने ममता बनर्जी गुट को भी ऋतुब्रत गुट के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 और दिन की मोहलत दी है.

Advertisement
X
ऋतुब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग में जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत बढाए जाने की गुहार लगाई थी. (File photo: ITG)
ऋतुब्रत बनर्जी गुट ने चुनाव आयोग में जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते की मोहलत बढाए जाने की गुहार लगाई थी. (File photo: ITG)

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस यानी TMC के नाम और घास के तीन पत्तियों वाले जोड़ा फूल के चुनाव चिह्न को लेकर दोनो गुटों के दावे पर चुनाव आयोग में हलफनामा दाखिल करने का समय सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाया.

सुप्रीम कोर्ट ने ऋतुब्रत बनर्जी गुट को जवाब दाखिल करने के लिए 10 और दिनों का समय दिया है. कोर्ट ने ममता बनर्जी गुट को भी ऋतुब्रत गुट के हलफनामे पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 और दिनों की मोहलत दी.

आज सोमवार को चुनाव आयोग के समक्ष जवाब दाखिल करने की आखिरी तारीख थी. बागी गुट के नेता ऋतुब्रत बनर्जी गुट की तरफ से चुनाव आयोग में जवाब दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो हफ्ते की मोहलत बढाए जाने की गुहार लगाई गई थी. वहीं, ममता बनर्जी गुट ने ऋतुब्रत बनर्जी गुट की मांग पर ऐतराज जताते हुए इसे समय खींचने की चाल बताया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र SIR में कई जगह 40% मतदाताओं के नाम कटे? सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने पिछली सुनवाई के दौरान 28 सितंबर को चुनाव आयोग से तीन महीने में इस मसले पर फैसला लेने को कहा था. एक महीना तो निकल चुका है, लेकिन अब तक जवाबी हलफनामा और प्रत्युत्तर की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है. नवंबर के पहले हफ्ते में जवाब और मध्य तक ममता गुट का जवाबी हलफनामा आएगा, यानी सुप्रीम कोर्ट की तीन महीने की मोहलत में से करीब डेढ़ महीने से ज्यादा वक्त इसी शुरुआती प्रक्रिया में ही लग जाएगा.

Advertisement

बता दें, पश्चिम बंगाल उप चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने दोनो गुटों को अस्थाई सिंबल और नाम आवंटित किए थे. ममता बनर्जी के गुट का नाम ममता TMC और सिंबल फुटबॉल प्लेयर अलॉट किया गया था, जबकि बागी गुट को डेमोक्रेटिक TMC नाम और लिफाफा सिंबल अलॉट किया गया था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement