scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

MC Stan Transformation: इस्लाम की राह पर एमसी स्टैन, धर्म के लिए छोड़ा नशा-गंदी बातें, शोबिज से बनाई दूरी!

 MC Stan
  • 1/11

इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में फेमस रैपर एमसी स्टैन गेस्ट बने. उनके साथ तन्मय भट्ट, मधुर विरली, अर्पित बाला भी पैनल में बैठे.
 

Photo: Instagram @m___c___stan

 MC Stan
  • 2/11

स्टैन का बदला हुआ लुक देखकर फैंस के होश उड़ गए हैं. ये वही एमसी स्टैन हैं जिन्हें लोगों ने बिग बॉस में देखा था. उनके धमाकेदार रैप सॉन्ग के साथ उनकी अतरंगी पर्सनैलिटी ने भी लाइमलाइट लूटी थी. 
 

Photo: Instagram @m___c___stan

स्टैन
  • 3/11

शोबिज में सक्सेस की बुलंदियों पर पहुंचने के बाद स्टैन बीते सालों में काफी बदल गए हैं. उन्होंने अपना लुक, लाइफस्टाइल सब कुछ बदल दिया है.
 

Photo: Screengrab

Advertisement
स्टैन
  • 4/11

स्टैन ने इस्लाम की राह पर चलने का फैसला किया है. स्टैन ने समय रैना के शो में बताया कैसे उनकी जिंदगी बदल गई है. अब वो ऊपर वाले के रास्ते पर चलते हैं.

Photo: Screengrab

स्टैन
  • 5/11

समय रैना ने कहा- एमसी स्टैन अचानक से बहुत बदल गए हैं. 3 साल पहले तक वो बहुत अलग थे. अब ये नशे नहीं करते. ना ही गंदी बातें करते हैं. ये अभी ऊपर वाले के रास्ते पर पहुंच गए हैं. 

Photo: Screengrab

स्टैन
  • 6/11

स्टैन ने इस पर बोला- ऊपर वाले को जो पसंद है अब मैं वही कर रहा हूं. मैंने अपने मन का बहुत किया. जो भी मेरी इच्छाएं, सपने थे.. सब किया. अभी मैं वही करने लगा हूं जो ऊपर वाले को पसंद है. 

Photo: Instagram @m___c___stan

स्टैन
  • 7/11

स्टैन बिग बॉस 16 जीतने के बाद पूरे देश में फेमस हुए. उनके रैप सॉन्ग्स, म्यूजिक वीडियो और बोल्ड लिरिक्स की एक वक्त चर्चा रहती थी. उनका असली नाम अल्ताफ शेख है.

 
Photo: Instagram @m___c___stan

स्टैन
  • 8/11

उनके हिट गानों में खुजा मत, तड़ीपार और बस्ती की हस्ती शामिल हैं. अपने बोल्ड रैप सॉन्ग की वजह से कई बार वो विवादों में भी आए थे. 
 

Photo: Instagram @m___c___stan

स्टैन
  • 9/11

कई बार स्टैन ने इस्लाम के लिए रैप छोड़ने की भी अटकलें उड़ी थीं. स्टैन को मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने जाते या वहां से आते हुए देखा जाता है. 
 

Photo: Instagram @m___c___stan

Advertisement
स्टैन
  • 10/11

हालांकि एक पोस्ट में स्टैन ने रैप नहीं छोड़ने का हिंट दिया था. काफी वक्त से उनका कोई नया गाना नहीं आया है. वो कम प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं. 

Photo: Instagram @m___c___stan

स्टैन
  • 11/11

स्टैन ने सोशल मीडिया, पैपराजी और फिल्मी पार्टियों से भी खुद को दूर कर लिया है. वो ऐसे इवेंट्स में कम दिखते हैं. 
 

Photo: Instagram @m___c___stan

Advertisement
Advertisement