>डॉक्टर-क्या बात है?
गोलू-जी कुत्ते ने काट लिया है.
डॉक्टर-तुमने बाहर पढ़ा नहीं,
मरीज देखने का समय सुबह 8 से 11 बजे तक है, तुम 1 बजे आए हो.
गोलू-मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा...!!!
>नौकरानी- मुझे 10 दिन की छुट्टी चाहिए.
मालकिन- अगर तू छुट्टी पर चली गई, तो फिर
तेरे साहब का नाश्ता कौन बनाएगा,
टिफिन कौन पैक करेगा, कपड़े कौन धोएगा,
नौकरानी- अगर आप कहें तो
मैं साहब को भी अपने साथ ले जाऊं...
>क्लास में मास्टर जी ने बच्चों से पूछा -
बताओ, कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा,
पति, पत्नी, भाई, बहन, मां-बाप, प्रेमी, प्रेमिका या दोस्त?
गोलू बोला- सर चप्पल...!
उसी चप्पल से गोलू की हुई पिटाई...!!!
ऐसे ही जोक्स पढ़ने के लिए यहा क्लिक करें
>शंटू- यार मेरी बीवी मेरे भूलने की
आदत से परेशान रहती है.
मंटू- और तू ?
शंटू- मुझे उसके याद रखने की आदत से परेशानी है!
>पत्नी- मैं एक महीने के लिए मायके जा रही हूं.
यह सुनकर पति बहुत खुश हुआ.
बोला- मैं तुम्हें बहुत मिस करूंगा.
पत्नी बोली - ठीक है तो फिर नहीं जाती..!!!
>एक बार विज्ञान के शिक्षक ने राजू से पूछा-
बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा था...?
राजू- नील आर्मस्ट्रांग
शिक्षक- शाबाश... और दूसरा?
राजू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा सर,
वो लंगड़ा थोड़ी न थे..!!!
(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं. इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है. किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है.)