scorecardresearch
 

अपनी ही सीज बाइक पुलिस चौकी से चुरा ले गए दो मजदूर, हिमाचल के हमीरपुर में दोनों अरेस्ट

हिमाचल के हमीरपुर जिले की एक पुलिस चौकी से अपनी ही सीज की हुई बाइक चुराने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. 21 अक्टूबर को पुलिस ने पट्टा इलाके में बाइक जब्त की थी.

Advertisement
X
दोनों संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. (Photo: Representational)
दोनों संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. (Photo: Representational)

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक पुलिस चौकी से अपनी जब्त की गई बाइक चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात करीब 1.30 बजे हुई, जब दो युवक चौकी के परिसर में घुसे और बाइक लेकर भाग गए. 

सोमवार सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने CCTV फुटेज की जांच की और जांच के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया.

दोनों संदिग्धों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले दिनेश और प्रमोद को गिरफ्तार किया, जो पट्टा इलाके में मजदूरी का काम करते हैं. वहीं बताया जा रहा है कि चोरी हुई गाड़ी अभी तक बरामद नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी PG की 320 सीटें, केंद्र देगा ₹415 करोड़

बता दें, 21 अक्टूबर को पुलिस ने पट्टा इलाके में दिनेश की बाइक जब्त की थी, क्योंकि गाड़ी चला रहे प्रमोद जरूरी कागजात नहीं दिखा पाए थे. इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी को जब्त कर दिया.

पुलिस ने बताया कि बाद में उन्होंने चौकी परिसर से ही जब्त की गई यह गाड़ी चुरा ली. सुबह परिसर से बाइक गायब मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की. उन्होंने CCTV फुटेज देखी और संदिग्धों की तलाश शुरू की.

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दोनों युवकों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और काम पर भी नहीं आए थे. आगे की जांच के बाद दोनों लोगों को पट्टा में गिरफ्तार कर लिया गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement