scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

टीम इंड‍िया कार्डिफ वनडे में इंग्लैंड से 6 विकेट से हार गया. टीम इंडिया 233 रन ही बना सकी, जहां विराट कोहली (65) और श्रेयस अय्यर (66) को छोड़ बाकी बल्लेबाज नाकाम रहे. रोहित शर्मा की 47 गेंदों में 26 रन की धीमी पारी भी सवालों में रही.

Advertisement
X
233 रन नहीं बचा पाया भारत, रूट के  मास्टरक्लास ने पलटा मैच (Photo: X/englandcricket)
233 रन नहीं बचा पाया भारत, रूट के मास्टरक्लास ने पलटा मैच (Photo: X/englandcricket)

टीम इंड‍िया और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में गुरुवार को खेला गया दूसरा वनडे मेजबान इंग्लैंड टीम के नाम रहा. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की-हल्की बारिश हुई है. पढ़ें शुक्रवार सुबह की बड़ी खबरें.

IND vs ENG: कोहली-श्रेयस लड़े, बाकी बिखरे...फ‍िर रूट बने कहर, कार्ड‍िफ ODI मे रहे हार के 5 बड़े कारण

इंग्लैंड ने गुरुवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया. कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की फिफ्टी की बदौलत 234 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 44.1 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मैच में जो रूट ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली.

ईरान में पावर स्टेशन, ब्रिज और कम्यूनिकेशन टावर्स को अमेरिका ने बनाया निशाना, ताबड़तोड़ मिसाइलें बरसाईं

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार तड़के ईरान के दक्षिणी हिस्सों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए. इस बार निशाने पर सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि कई पुल, कम्युनिकेशन टावर, एयरपोर्ट और सैन्य लॉजिस्टिक नेटवर्क भी रहे. अमेरिकी सेना का कहना है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता और होर्मुज स्ट्रेट में उसकी पकड़ को कमज़ोर करना है.

Advertisement

'रोहित शर्मा पर कोई प्रेशर नहीं बना रहा...', हिटमैन के संन्यास की अटकलों के बीच कोच का बड़ा बयान

टीम इंडिया के बल्लेबाज़ी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों के बीच साफ कर दिया है कि उनपर टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई दबाव नहीं है. उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी दबाव में नहीं खेलते. PTI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चयन समिति ने रोहित को बता दिया है कि वह 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं का हिस्सा नहीं है.

Delhi Weather: आसमान में बादल और मौसम सुहावना, दिल्ली-NCR में कई जगह बूंदाबांदी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर हल्की-हल्की बारिश हुई है. इससे गर्मी और उमस से काफी राहत मिली है. बता दें कि राजधानी दिल्ली में बीते दिन यानी गुरुवार को जुलाई के मौसम में करीब दो साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया है.

NEET UG 2026 का रिजल्ट जारी, 11.21 लाख उम्मीदवार क्वालिफाई, पंजाब और हरियाणा के छात्रों ने किया टॉप

NTA ने गुरुवार देर शाम NEET UG 2026 का रिज़ल्ट घोषित कर दिया. क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58% से अधिक छात्राएं शामिल हैं. छात्राओं की सफलता दर भी पुरुषों से बेहतर रही. परीक्षा में शामिल हुई 56.8% छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों की सफलता दर 55.1% रही. इस बार 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल किए हैं.

Advertisement

बलोच आर्मी ने पाकिस्तानी सेना पर किया बड़ा हमला, बस को बम से उड़ाया, 45 सैनिकों की मौत

बलोच लिबरेशन आर्मी ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा हमला किया है. संगठन के मुताबिक इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं. पाकिस्तानी सेना या सरकार की तरफ से BLA के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

'बहुत जल्द दिखेगा नतीजा', ईरान जंग पर देश के नाम संबोधन में बोले राष्ट्रपति ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश के नाम संबोधन में ईरान का जिक्र करते हुए बड़ा संकेत दिया. उन्होंने दावा किया कि ईरान को लेकर अमेरिका की रणनीति सफल हो रही है और दुनिया को जल्द ही इसके नतीजे देखने को मिलेंगे. हालांकि, ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि वह किस सैन्य, कूटनीतिक या रणनीतिक कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे हैं.

आंध्र प्रदेश में कोविड के 12 मरीज, 4 मौतें... बढ़ता जा रहा प्रकोप, एजेंसियां हुईं अलर्ट

आंध्र प्रदेश में 26 जून से 16 जुलाई के बीच 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई. यह सभी चारों मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. ये जानकारी राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने दी है. सबसे ज़्यादा मामले कडप्पा जिले से आए, यहां आठ मरीज मिले. इसके बाद गुंटूर में दो मामले सामने आए,  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement