विजय ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया है. चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में उन्होंने 9 मंत्रियों समेत शपथ ग्रहण ली. एन रंगास्वामी 13 मई को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता बनाया है.
Tamil Nadu CM Oath Ceremony Live: तमिलनाडु में अब विजय सरकार, थलपति ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं. रविवार सुबह चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. पहले विजय 3 बजकर 45 मिनट पर शपथ ग्रहण करने वाले थे, लेकिन उनके एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह शपथ लेने की सलाह दी.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद टीएमसी ने शोभनदेब चट्टोपाध्याय को सर्वसम्मति से विपक्ष का नेता बनाया है. शोभनदेव चटर्जी ने लगातार 10वीं बार विधायक के रूप में जीत हासिल की है और उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है. 2021 में उन्होंने ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट खाली की थी और खुद खरदह सीट से उपचुनाव लड़ा था.
पंजाब में BJP दफ्तरों का घेराव करेगी AAP, संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रोटेस्ट का ऐलान
आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के खिलाफ 10 मई को पूरे पंजाब में बीजेपी दफ्तरों के घेराव का ऐलान किया है. पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने बीजेपी पर तानाशाही का आरोप लगाया, भारतीय लोकतंत्र के लिए खतरा बताया. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां कोई एजेंसी नहीं जाती.
'यूक्रेन की लड़ाई अब अंत की ओर', रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने विक्ट्री डे पर दे दिए बड़े संकेत
रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 9 मई को विक्रटी डे समारोह में यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है. पुतिन ने कहा है कि उन्हें लगता है यूक्रेन की लड़ाई अब अंत की ओर बढ़ रही है. उन्होंने कहा है कि स्लोवाकिया के फिको ने मुझे बताया कि जेलेंस्की मुझसे मुलाकात के लिए तैयार थे. पुतिन ने आगे कहा कि हम किसी तीसरे देश में मुलाकात कर सकते हैं.
पुडुचेरी में फिर से रंगासामी सरकार, राष्ट्रपति ने नियुक्ति किया CM, आ गई शपथग्रहण की तारीख
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एन रंगास्वामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया है. गृह मंत्रालय ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. इस अधिसूचना में एन रंगासामी की मुख्यमंत्री के पद पर यह नियुक्ति उनके शपथग्रहण की तारीख से प्रभावी होने की बात भी कही गई है. माना जा रहा है कि एन रंगासामी 13 मई को पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
RR vs GT, IPL 2026 Highlights: राजस्थान को 77 रनों से रौंदकर टॉप-2 में पहुंचा गुजरात, गिल की फिफ्टी
आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने साई और गिल की फिफ्टी के दम पर 229 रन बनाए थे. जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 152 के स्कोर पर सिमट गई. इस जीत के साथ ही गुजरात अंक तालिका में दूसरे पायदान पर आ गया है.
अमेरिका के मियामी बीच पर बोट में धमाका, 11 लोग घायल
अमेरिका के फ्लोरिडा में मियामी बीच के पास लोकप्रिय पर्यटन स्थल हॉलओवर सैंडबार पर एक बोट में विस्फोट की खबर है. बताया जा रहा है कि बोट से गैस लीक होने के बाद विस्फोट हुआ है. फायर रेस्क्यू सर्विसेज का कहना है कि उन्हें स्थानीय समयानुसार 12.48 बजे हॉलओवर सैंडबार इलाके में संभावित विस्फोट की खबर मिली.