scorecardresearch
 
Advertisement

मुंबई के आजाद मैदान में CJP की तिरंगा रैली, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुंबई के आजाद मैदान में CJP की तिरंगा रैली, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुंबई के आजाद मैदान में CJP द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है. इस रैली के लिए मुंबई पुलिस की ओर से आधिकारिक अनुमति प्रदान की गई है. दिल्ली में आयोजित हो रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में मुंबई में भी यह प्रदर्शन किया जा रहा है. प्रदर्शनकारियों को सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आजाद मैदान के भीतर ही शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने की इजाजत दी गई है. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक उनका यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा. कार्यकर्ताओं ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे असंवैधानिक बताया है. उनका आरोप है कि देश में करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं और इलेक्टोरल बॉन्ड में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है.

Advertisement
Advertisement