scorecardresearch
 

स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान घबराई युवती, बिल्डिंग से कूदी... हुई मौत

पुणे में एक स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान हादसा हो गया. जहां घबराकर एक युवती और मैनेजर इमारत से कूद गए. जिससे युवती की मौत हो गई. जबकि मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया.

Advertisement
X
स्पा सेंटर से कूदने पर युवती की मौत. (Photo: Representational )
स्पा सेंटर से कूदने पर युवती की मौत. (Photo: Representational )

पुणे के विमाननगर इलाके में स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान घबराई हुई एक युवती ने इमारत की खिड़की से छलांग लगा दी. जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि कूदने से स्पा सेंटर का मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विमाननगर पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे सिटी स्पेस इमारत में स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा. उस समय स्पा सेंटर का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिस ने दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद अंदर मौजूद घबराई हुई युवती और मैनेजर ने खिड़की से छलांग लगा दी. इस दौरान युवती के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: गोरखपुर: बॉयफ्रेंड ने किया गैंगरेप, फिर होटल मैनेजर-मालिक ने किया दुष्कर्म, स्पा सेंटर को बेचा, रूह कंपा देगी ये कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस पर लगाया ये आरोप

मैनेजर के पैर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अन्य चार युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद पुलिस करीब 20 मिनट तक घटनास्थल पर ही मौजूद रही. प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घायल युवती और मैनेजर को तुरंत एंबुलेंस या पुलिस वाहन से अस्पताल नहीं ले जाया गया. अगर समय पर इलाज मिल जाता तो युवती बच सकती थी.

Advertisement

हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि घायल युवती और मैनेजर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मामले की जांच करवाई जा रही और आगे की कार्रवाई जारी है. 

(इनपुट- आदित्य भावर)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement