scorecardresearch
 

वॉटरफॉल पर घूमने गए परिवार से मारपीट, 15 km तक किया पीछा, तोड़ डाले गाड़ी के शीशे

नासिक के इगतपुरी स्थित भवाली वॉटरफॉल पर घूमने गए एक परिवार के साथ मारपीट और महिलाओं से कथित छेड़छाड़ की घटना ने पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. विरोध करने पर आरोपियों ने परिवार का कई किलोमीटर तक पीछा किया, कार में तोड़फोड़ की और जानलेवा हमला करने का आरोप है.

Advertisement
X
वॉटरफॉल घूमने परिवार से मारपीट (Photo: itg)
वॉटरफॉल घूमने परिवार से मारपीट (Photo: itg)

महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित इगतपुरी के प्रसिद्ध भवाली वॉटरफॉल पर घूमने पहुंचे एक परिवार के साथ कथित तौर पर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़ित परिवार का आरोप है कि स्थानीय युवकों ने पहले महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया. जब परिवार ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया.

परिवार के मुताबिक, आरोपी यहीं नहीं रुके बल्कि उनकी कार का करीब 10 से 15 किलोमीटर तक पीछा किया. रास्ते में कई बार उन्हें रोकने की कोशिश की गई और लकड़ी के डंडों तथा लोहे की रॉड से हमला किया गया. हमले में कार को भी नुकसान पहुंचाया गया. पीड़ितों का कहना है कि किसी तरह जान बचाकर वे वहां से निकल सके.

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इगतपुरी पुलिस स्टेशन और नासिक शहर के अंबड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना की जांच नासिक ग्रामीण पुलिस और अंबड़ पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर नासिक और इगतपुरी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

Advertisement

Input: प्रवीण ठाकरे
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement